राष्ट्रीय जगत विजन न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: यौन उत्पीड़न के संगीन आरोपों में घिरे आईजी डांगी पर गिरी निलंबन की मिसाइल', खाकी का रसूख हुआ जमींदोज

राष्ट्रीय जगत विजन न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: यौन उत्पीड़न के संगीन आरोपों में घिरे आईजी डांगी पर गिरी निलंबन की मिसाइल', खाकी का रसूख हुआ जमींदोज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में गुरुवार, 26 मार्च 2026 का दिन प्रशासनिक भूचाल लेकर आया। राज्य सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने ऐसी कार्यवाही की , जिसकी गूंज लंबे समय तक प्रशासनिक गलियारों में सुनाई देती रहेगी। 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी और आईजी स्तर के अफसर रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खाकी वर्दी का रौब और पद का दुरुपयोग कर यौन उत्पीड़न जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की मानसिकता इस बार इतनी भारी पड़ी कि सरकार को रातों-रात कड़ा एक्शन लेना ही पड़ा। राष्ट्रीय जगत विजन न्यूज़ द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने और लगातार बेबाक कवरेज का ही यह सीधा असर है कि ऊपर से मिल रहे 'संरक्षण' के बावजूद, सिस्टम को मजबूर होकर यह कठोर कार्रवाई करनी पड़ी।

IMG_20260326_173716_343

यौन उत्पीड़न के कलंक ने पूरे पुलिस महकमे को कर दिया 'नंगा'

Read More बिना प्लानिंग करोड़ों का काम: निगम ने चौपाटियों पर पैसा बहाया, अब न जमीन का हक मिला न दुकानदार आए

आजकल कुछ 'साहब' लोगों को फाइलों और कानून-व्यवस्था से ज्यादा अपने पद के नशे में चूर होकर मर्यादाएं लांघने का शौक हो गया है। इस पूरे एपिसोड की सबसे शर्मनाक कड़ी यही है कि एक वरिष्ठ अधिकारी के इस घृणित रवैये ने पूरे पुलिस विभाग की साख को दांव पर लगा दिया। जिन हाथों में महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा था, जब वही रक्षक भक्षक बन जाएं, तो आम जनता किस पर भरोसा करे?

Read More Chhattisgarh High Court: 'श्रद्धांजलि भी, न्याय भी', शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं रहेगी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के कारण आम जनता के बीच पुलिस की साख पर बुरा असर पड़ा है। स्पष्ट शब्दों में कहें तो, एक आला अफसर की इस अमर्यादित और शर्मनाक हरकत के कारण आज पूरा पुलिस महकमा सरेआम नंगा हो गया है। जब महकमे का आईजी स्तर का अधिकारी ही मर्यादाओं का चीरहरण कर रहा हो, तो निचले स्तर के पुलिसकर्मियों से किस नैतिकता की उम्मीद की जाए? शासन ने इसे घोर अनुशासनहीनता और आपराधिक कृत्य के समतुल्य माना है। मानो सिस्टम खुद व्यंग्य कसते हुए कह रहा हो— "साहब, आप कानून के रखवाले हैं, किसी रियासत के तानाशाह नहीं।"

 

ईरानी मिसाइल' की तरह अचूक रहा निलंबन का आदेश

 

विवादों और डांगी का नाता यूं तो कोई नया नहीं है, लेकिन किसी ने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि सरकार का एक्शन इतनी मारक और तेज गति से होगा। यौन शोषण के आरोपों की फाइलें दबाने की तमाम कोशिशों के बावजूद, गृह विभाग द्वारा जारी किया गया यह निलंबन आदेश रतन लाल डांगी के उड़ते करियर पर किसी 'ईरानी मिसाइल' की तरह सटीक और अचूक तरीके से गिरा है।

जिस तरह एक ईरानी मिसाइल बिना कोई भनक लगे, रडार को चकमा देते हुए सीधे अपने लक्ष्य को नेस्तनाबूद कर देती है, ठीक वैसे ही शासन के इस कड़े आदेश ने डांगी के रसूख, गुरूर और उनके आकाओं की ढाल को पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया। आदेश में बेहद कड़े और स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि उनका आचरण अखिल भारतीय सेवा नियमों, नैतिकता और पद की गरिमा के एकदम विपरीत है।

बैक कवरेज और नारकोटिक्स की कमान का टूटा तिलिस्म

इस निलंबन से ठीक पहले राजधानी के पुलिस गलियारों में एक विवादास्पद पदस्थापना को लेकर भारी उबाल था। यौन शोषण जैसे इतने गंभीर आरोपों का सामना कर रहे इसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को अचानक 'नारकोटिक्स रायपुर' जैसी संवेदनशील यूनिट की कमान सौंप दी गई थी। तब विभागीय दफ्तरों से लेकर अधिकारियों के चाय-नाश्ते के ठिकानों तक बस एक ही सवाल गूंज रहा था कि आखिर दागी अफसर पर यह मेहरबानी क्यों?

उस वक्त महकमे के अंदरूनी गलियारों में तेज कानाफूसी थी कि इस आईपीएस को "ऊपर से सीधी लाइन" और भारी बैक कवरेज मिली हुई है। नारकोटिक्स यूनिट का पद बाहर से भले शांत दिखता हो, लेकिन यहां जांच, छापेमारी और नेटवर्क पकड़ने जैसे अधिकार काफी ज्यादा होते हैं। गंभीर आरोप लगे अधिकारी को यह पद एक 'सुरक्षित ठिकाना' देने के लिए दिया गया था। लेकिन 'जगत विजन न्यूज़' की पैनी नजर और लगातार खुलासों ने इस उच्च-स्तरीय संरक्षण के तिलिस्म को तोड़कर रख दिया और पुलिस बॉस को भी बैकफुट पर आना पड़ा।

 

अब नया रायपुर के पीएचक्यू में कटेगी 'सजा', भत्ते पर होगा गुजारा

 

हवा में उड़ने वालों को जब जमीन पर लाया जाता है, तो नियम-कायदे भी बड़ी सख्ती से याद दिलाए जाते हैं। सरकार ने अपने निलंबन आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि जब तक रतन लाल डांगी सस्पेंड रहेंगे, उनका ठिकाना केवल पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर ही रहेगा। अब बिना आला अफसरों की पूर्व लिखित अनुमति के वह इस मुख्यालय की सीमा भी नहीं लांघ सकेंगे। अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत उन्हें अब केवल 'जीवन निर्वाह भत्ता' ही नसीब होगा। कल तक जिन सायरन बजती गाड़ियों का काफिला उनके आगे-पीछे चलता था और जिनके इशारे पर महकमा कांपता था, अब उन्हें अपनी हाजिरी लगाने के लिए एक आम कर्मचारी की तरह पीएचक्यू के चक्कर काटने होंगे।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

नरेला में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत, SI का बेटा गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग का आरोप नरेला में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत, SI का बेटा गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग का आरोप
शिक्षकों के इंतजार पर लगा ब्रेक! 700 शिक्षकों की तबादला सूची जारी, 400 नाम कटे; जानें किन मामलों में रुका ट्रांसफर
बिजली कंपनी में बंपर भर्ती का ऐलान! 1235 पदों पर नौकरी, AE-JE से लेकर DEO और पैरामेडिकल स्टाफ तक मौके
न साइंस की पढ़ाई, न इंजीनियरिंग की डिग्री… मोटर मैकेनिक के बेटे ने बना डाली उड़ने वाली कार! 200 KM की रफ्तार का दावा
नागपुर रेप केस में बड़ा खुलासा: आरोपी के घर से 8 चाकू, चॉपर, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक बरामद
13 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की आहट! 10 अगस्त को अंतिम बहस, 101 गवाहों की गवाही के बाद निर्णायक दौर में पहुंचा मामला
अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत गरम: BJP ने बताया 'धर्मांतरण नेटवर्क' का किंगपिन, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए माहौल बिगाड़ने के आरोप
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, अचानक गिरे कॉन्स्टेबल गणेश
शादी के 4 दिन बाद जेवर-नकदी लेकर गायब हुई दुल्हन? छतरपुर के परिवार ने सरगुजा SP से की शिकायत, लाखों की ठगी का आरोप
सरकारी साइकिल मिली, लेकिन निकली खराब! पेंड्रा में छात्राओं को बांटी गईं टूटी-फूटी साइकिलें, गुणवत्ता पर उठे सवाल
जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: जंगल में हथियार छोड़कर भागा पूर्व नक्सली छिपा था मुंबई में, दबोचा गया पलटू दास
राशन दुकान में 50 लाख के चावल का हिसाब गायब! 1225 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी, महिला समूह की अध्यक्ष समेत 3 पर FIR