यूजीसी नियमों के उल्लंघन पर हाईकोर्ट सख्त, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर रोक

यूजीसी नियमों के उल्लंघन पर हाईकोर्ट सख्त, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया पर रोक

बिलासपुर / अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में यूजीसी के नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और विश्वविद्यालय प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिका में नियम उल्लंघन का आरोप

यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर (कॉमर्स) के पद पर भर्ती प्रक्रिया जारी थी, जिसमें डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने भी आवेदन किया था। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि यह प्रक्रिया यूजीसी रेगुलेशन 2018 के नियमों के खिलाफ है।

याचिका में कहा गया कि—

Read More कांग्रेस में बड़ा सांगठनिक फेरबदल: 81 नए राष्ट्रीय सचिवों की सूची जारी, 50% पद SC-ST और OBC को

  • विश्वविद्यालय ने बिना उचित सत्यापन के अयोग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया।
  • प्रोफेसर पद के लिए निर्धारित वेतन योग्यता की जांच नहीं की गई।
  • निजी कॉलेजों से आए उम्मीदवारों के शैक्षणिक अनुभव की सही जांच नहीं हुई।

नियमों के अनुसार भर्ती अनिवार्य

यूजीसी रेगुलेशन 2018 के अनुसार, प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का वेतन 7वें वेतनमान में सहायक या सह-प्राध्यापक के वेतन से कम नहीं होना चाहिए। इसके सत्यापन के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) या फॉर्म-16 की जांच अनिवार्य है।

Read More नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि निजी विश्वविद्यालयों या कॉलेजों के उम्मीदवारों का अनुभव तभी मान्य होगा, जब उनकी नियुक्ति संवैधानिक चयन समिति के माध्यम से हुई हो। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन नियमों की अनदेखी कर भर्ती प्रक्रिया चलाई।

हाईकोर्ट की सख्ती

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी है और विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि भर्ती प्रक्रिया में यूजीसी नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया।

 

 

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...