बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

बिलासपुर। उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। दो बच्चों के साथ स्टेशन पहुंची एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ने लगी। महिला को पटरी की तरफ जाता देख बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। आवाज सुनते ही स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय बिना देर किए मौके की ओर दौड़े और महिला को ट्रैक पर जाने से रोक लिया।

बच्चों की चीख ने खींचा स्टेशन मास्टर का ध्यान
बताया जा रहा है कि महिला अपने दो बच्चों के साथ स्टेशन पर मौजूद थी। इसी दौरान वह अचानक रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगी। महिला को पटरी की तरफ बढ़ता देखकर दोनों बच्चे घबरा गए और जोर-जोर से चीखने लगे।

बच्चों की आवाज स्टेशन मास्टर तक पहुंची तो उन्होंने स्थिति को भांपते हुए तुरंत दौड़ लगा दी।

Read More दीपक का एक और कारनामा दीपक ने पत्नी बरखा टंडन के साथ मिलकर जबरन होटल पर किया कब्जा..

ट्रेन आने में बस कुछ सेकेंड बाकी थे
सबसे गंभीर बात यह रही कि जिस वक्त स्टेशन मास्टर महिला तक पहुंचे, ट्रेन के आने में महज कुछ सेकेंड का वक्त बाकी बताया जा रहा है। स्टेशन मास्टर ने तत्काल महिला को पीछे खींचकर ट्रैक पर जाने से रोक दिया।

Read More छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर

समय रहते उठाए गए इस कदम से महिला और उसके दोनों बच्चों के साथ एक बड़ी अनहोनी टल गई।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सामने आए फुटेज में महिला को रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान स्टेशन मास्टर तेजी से उसकी तरफ दौड़ते हैं और उसे ट्रैक पर जाने से रोक लेते हैं।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन मास्टर की सतर्कता और तत्काल प्रतिक्रिया चर्चा में है।

कुछ सेकेंड की देरी पड़ सकती थी भारी
रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना में कुछ सेकेंड की देरी भी गंभीर परिणाम ला सकती थी। बच्चों की चीख सुनकर स्टेशन मास्टर का तुरंत मौके पर पहुंचना निर्णायक साबित हुआ।

फिलहाल महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags:

Latest News

AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, आबकारी में जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे दो शातिर, पुलिस ने दबोचा, मोबाइल और कूटरचित दस्तावेज जब्त
दो दशक तक फाइलों में उलझा कर्मचारी का प्रमोशन, हाई कोर्ट ने विभाग को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम
मौत बनकर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन जिंदगी से जूझ रहे
बाइक ठीक चलाने की नसीहत देना पड़ा भारी, युवक को चाकू से गोदकर भागे हमलावर, दो दिन पहले भी हुई थी चाकूबाजी की वारदात
शराब घोटाला: भिलाई में ईडी का एक्शन, पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की कॉलोनी के 355 प्लॉट कब्जे में...
जल संसाधन विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाला: सीएम और सचिव के नाम पर अफसर ‘सिद्दीकी’ ने वसूले करोड़ों; पैसे न देने पर बस्तर-सरगुजा भेजने की धमकी
नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप