सरकारी दावों की हवा निकली: आधा सत्र बीता पर 72 हजार छात्राओं के पास अब भी साइकिल नहीं

सरकारी दावों की हवा निकली: आधा सत्र बीता पर 72 हजार छात्राओं के पास अब भी साइकिल नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना इस साल सुस्त रफ्तार के कारण विवादों में घिर गई है। सत्र आधा बीत चुका है लेकिन प्रदेश की 72 हजार से ज्यादा जरूरतमंद छात्राओं को अब तक साइकिल नहीं मिल पाई है। 1 लाख 64 हजार छात्राओं को साइकिल देने का लक्ष्य रखा गया था पर सप्लाई करने वाली कंपनी ने अब तक सिर्फ 91,686 साइकिलें ही पहुंचाई हैं।

इस देरी के पीछे फंड की कमी और कंपनी द्वारा समय पर सप्लाई न दे पाना मुख्य वजह बताई जा रही है। हालत यह है कि अभी तक केवल 55 फीसदी छात्राओं को ही साइकिल मिली है। ग्रामीण इलाकों की छात्राएं हर दिन मीलों पैदल चलकर स्कूल जाने को मजबूर हैं जिससे उनकी पढ़ाई और हाजिरी दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है।

रायपुर में भी वितरण की हालत खराब

Read More मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची

राजधानी रायपुर के आंकड़े भी डराने वाले हैं। यहाँ 9 हजार 839 छात्राएं साइकिल के लिए चुनी गई थीं लेकिन अब तक 7 हजार 731 को ही इसका लाभ मिला है। बाकी छात्राएं हर दिन स्कूल में साइकिल आने का इंतजार कर रही हैं।

Read More छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप

आंकड़ों की जुबानी: योजना का हाल

  • कुल पात्र छात्राएं: 1,64,056
  • अब तक मिली साइकिलें: 91,686
  • इंतजार कर रही छात्राएं: 72,370
  • रायपुर में वितरण: 7,731 (कुल 9,839 में से)

क्या कहते हैं जिम्मेदार

डीईओ हिमांशु भारतीय ने बताया कि सरस्वती साइकिल योजना का शुरुआती लक्ष्य 75 फीसदी तक पूरा हो चुका है। 100 फीसदी लक्ष्य पाने के लिए साइकिलों का ऑर्डर दिया जा चुका है और जल्द ही बाकी छात्राओं को भी वितरण कर दिया जाएगा।

पैदल जाने की मजबूरी और जेब पर बोझ

साइकिल न मिलने से सबसे ज्यादा परेशान वो छात्राएं हैं जो गांव से दूर स्कूल पढ़ने जाती हैं। अभिभावकों का कहना है कि पैदल चलने से लड़कियां थक जाती हैं और बस या ऑटो का किराया देना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर जल्द साइकिलें नहीं मिलीं तो कई लड़कियां स्कूल जाना छोड़ सकती हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच