बीजापुर में नक्सलियों के साथ ताजा मुठभेड़: सुरक्षाबलों की सर्चिंग जारी, रुक-रुक कर हो रही गोलाबारी
बीजापुर। बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत हकवा के घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ एक बार फिर तेज़ हो गई है। डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्चिंग और छापामारी कर रही है। मुठभेड़ रुक-रुक कर चल रही है, और सुरक्षाबलों का अभियान अब भी जारी है। पुलिस ने फिलहाल किसी हताहत या क्षति की जानकारी नहीं दी है, लेकिन जंगलों में जारी सर्चिंग और गोलाबारी से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Error on ReusableComponentWidget
Tags:
