फॉलोअप: बर्ड फ्लू अलर्ट : रात में सड़क पर उतरे कलेक्टर-SSP, कोनी कंटेनमेंट जोन घोषित; आज से घर-घर होगी स्वास्थ्य जांच

फॉलोअप: बर्ड फ्लू अलर्ट : रात में सड़क पर उतरे कलेक्टर-SSP, कोनी कंटेनमेंट जोन घोषित; आज से घर-घर होगी स्वास्थ्य जांच

बिलासपुर में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार देर रात कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ प्रभावित इलाकों का मुआयना किया। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गे और अंडे की बिक्री, ट्रांसपोर्ट और होम डिलीवरी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित कोनी इलाके को 'कंटेनमेंट जोन' बना दिया गया है।

1 किलोमीटर का इलाका 'इन्फेक्टेड जोन'

रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है। प्रभावित पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को 'इन्फेक्टेड जोन' (संक्रमित क्षेत्र) घोषित किया गया है। वहीं, 1 से 10 किलोमीटर के इलाके को 'सर्विलांस जोन' (निगरानी क्षेत्र) बनाया गया है। इन इलाकों में अगले आदेश तक मुर्गी-अंडे की दुकानें नहीं खुलेंगी। रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड मुख्य रूप से इन्फेक्टेड जोन में शामिल हैं। 

 

Read More Gariaband News: 50 लाख का रपटा ध्वस्त, दर्जनों गांवों की राह बंद! एंबुलेंस तक की पहुंच ठप, खाट पर मरीजों को ले जाने की मजबूरी

Read More CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल

नियमों को तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

 

मंगलवार (24 मार्च) की रात बर्ड फ्लू की रिपोर्ट आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कोनी इलाके का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य, पशुपालन और नगर निगम की टीमों को मौके पर बुलाकर जरूरी निर्देश दिए। इलाके में लोगों की बेवजह आवाजाही पर पुलिस ने सख्ती से रोक लगा दी है।

 

संक्रमित मुर्गियों को मारा जाएगा

 

कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि इन्फेक्टेड जोन की सभी संक्रमित मुर्गियों और पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से मारा जाए (किलिंग)। इसके बाद उनका सुरक्षित तरीके से निपटान किया जाएगा ताकि वायरस आगे न फैले। नगर निगम की टीम पूरे इलाके में साफ-सफाई और दवाइयों के छिड़काव (सैनिटाइजेशन) में जुट गई है।

 

इलाके में होगी लोगों की स्वास्थ्य जांच

 

बर्ड फ्लू इंसानों में भी फैल सकता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इलाके में घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार या बर्ड फ्लू के अन्य लक्षण मिलते हैं, तो तुरंत उसके इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

 

आम लोगों के लिए जरूरी सावधानियां

 

  • बर्ड फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है, बस आम लोग अपनी दिनचर्या में थोड़ी सावधानी बरतें:
  •   कच्चा या अधपका मांस न खाएं: चिकन और अंडे को अच्छी तरह उबालकर या पकाकर ही खाएं। कच्चे या हाफ-बॉयल अंडे खाने से बचें।
  •   साफ-सफाई रखें: कच्चा मांस या अंडे छूने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं
  •  मरे हुए पक्षियों से दूर रहें: अगर आपके आसपास कोई पक्षी (कौआ, कबूतर, मुर्गी) मरा हुआ दिखे, तो उसे न छुएं। तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें।
  •  मास्क का उपयोग करें: अगर आप इन्फेक्टेड या कंटेनमेंट जोन (जैसे कोनी) के आसपास रहते हैं, तो घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।

 

 आगे क्या होगा?

आज सुबह से पशुपालन विभाग की टीम इन्फेक्टेड जोन में मुर्गियों को मारने (कंबिंग/किलिंग) का अभियान शुरू कर रही है।

  बिलासपुर के आसपास के अन्य पोल्ट्री फार्म से भी मुर्गियों के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए लैब भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें आज से घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का डेटा इकट्ठा करेंगी। जिले के सभी बॉर्डर और मुख्य रास्तों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है ताकि बाहर से मुर्गियों की खेप शहर में न आ सके।

अफवाहों पर न दें ध्यान, यहां करें संपर्क

एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन की बातों पर भरोसा करें। अगर इलाके में कोई पक्षी संदिग्ध हालत में मिलता है या आपको बर्ड फ्लू से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन कर सकते हैं:

  • डॉक्टर जीएस तंवर (प्रभारी): 88278-17931
  • डॉक्टर वीरेंद्र पिल्ले (उप प्रभारी): 94061-58769
Tags:

Latest News

व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में
कोरोना के बाद भी PPE किट की सप्लाई जारी, जरूरी दवाओं का इंतजार! छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई सिस्टम पर उठे सवाल
₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस
ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू