लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में युवक से मारपीट के बाद उसकी मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और लाठी-डंडों से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल युवक ने रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

घर से निकला था युवक, रात में मिली मारपीट की खबर

पुलिस के अनुसार ग्राम लोखंडी निवासी 19 वर्षीय शेख इस्माईल 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव के कुछ युवकों ने शेख इस्माईल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की है। मारपीट में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। डायल-112 की मदद से उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More CG News: रायपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे से मिले फेंटानिल और इंजेक्शन; ओवरडोज की आशंका में जांच

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत, रायपुर में मौत

Read More रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल

घटना के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 839/2026 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की। हालत गंभीर होने पर घायल शेख इस्माईल को रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या से संबंधित धारा 103(2) और 324 बीएनएस भी जोड़ दी।

हथियार समेत चारों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षय कुमार गढ़ेवाल (21), प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम (29), दिलीप कुमार निर्मलकर (32) और गोविंद पटेल उर्फ दौलत (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Tags:

Latest News

RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका