व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

सरगुजा : जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र में शादी के महज चार महीने बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। युवती ने चूहा मारने की दवा खाने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान वर्षा यादव के रूप में हुई है। वह सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित प्रगतिनगर की रहने वाली थी। वर्षा की शादी 1 मई 2026 को मैनपाट के लुरैना निवासी अजय यादव के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार 18 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वर्षा ने अपने पिता उमेश यादव को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा था। इसमें उसने लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती। इसके कुछ देर बाद उसने चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी और उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार 22 सितंबर को इलाज के दौरान वर्षा की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले कर रहे थे बेटी को परेशान

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

वर्षा के पिता उमेश यादव ने पुलिस को दिए बयान में ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही वर्षा को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों के अनुसार 15 सितंबर को भी वर्षा ने फोन कर बताया था कि उसके पति ने उसके पेट पर चढ़कर गला दबाने की कोशिश की थी। इसके कुछ दिन बाद ही उसने पिता को मैसेज कर कहा कि वह जीना नहीं चाहती और फिर जहरीली दवा खा ली।

Read More पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नवविवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद मैनपाट पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत
डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार
रायपुर के भाठागांव में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल
धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा
2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’
CGPSC केस में ED का बड़ा कदम: 3700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पूर्व चेयरमैन समेत 3 आरोपी जांच के घेरे में
कोरोना के बाद भी PPE किट की सप्लाई जारी, जरूरी दवाओं का इंतजार! छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई सिस्टम पर उठे सवाल
₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस
ब्लैक कॉफी को डाइट में कैसे करें शामिल? जानिए इसके फायदे, सही समय और पीने का तरीका
अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता
16 साल से सेवा पुस्तिका नहीं जांची, रिटायरमेंट होते ही दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक
छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू