643 को ट्रेनिंग, 550 को रोजगार का दावा; हकीकत में सिर्फ सर्टिफिकेट लेकर भटक रहे युवा....

643 को ट्रेनिंग, 550 को रोजगार का दावा; हकीकत में सिर्फ सर्टिफिकेट लेकर भटक रहे युवा....

रायपुर। युवाओं के हाथों में हुनर देकर उन्हें रोजगार के काबिल बनाने के लिए चल रहे लाइवलीहुड ट्रेनिंग सेंटर की ग्राउंड रिपोर्ट कागजी दावों की पोल खोल रही है। ट्रेनिंग तो दी जा रही है, मगर कोर्स पूरा होने के बाद युवाओं के हाथ में बस सर्टिफिकेट थमा दिया गया है। और युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

आंकड़ों की जमीनी हकीकत

वित्तीय वर्ष 2025-26 की बात करें, तो रायपुर जिले में 643 युवाओं को अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया गया था। कागजों में 550 युवाओं को नौकरी मिलने का भारी-भरकम दावा ठोक दिया गया है। हालांकि, विभागीय जानकारी के अनुसार महज 60 से 70 फीसदी युवाओं को ही रोजगार मिला । शेष बचे युवा आज भी काम की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पुरानी बैच को पूरी तरह से खपाया नहीं जा सका है, और इस साल 1050 नए युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य थमा दिया गया है।

Read More CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग

रोजगार का ताना-बाना

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

लाइवलीहुड कॉलेज में युवाओं को उनकी पसंद के हिसाब से प्लंबिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर, ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई ट्रेड में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। मकसद यह है कि युवा अपना खुद का काम शुरू करें या उन्हें कहीं नौकरी मिल जाए। प्रक्रिया भी कागजों में पूरी तरह से तय है, लेकिन ट्रेनिंग और असल रोजगार के बीच भारी झोल नजर आ रहा है।

 

प्रशिक्षुओं की पीड़ा: "महीनों पसीना बहाया, हाथ में सिर्फ सर्टिफिकेट"

  •   ठाकुर राम: इन्होंने प्रशिक्षण लिया। पंचायत स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी हुई, लेकिन पंचायत ने दो टूक कह दिया कि काम नहीं है। वहां कोई पद खाली नहीं है। ऊपर से यह पेंच भी फंसा है कि नियुक्ति हो भी गई, तो वेतन कौन देगा।
  •  सागर यादव: इसी आस में तीन महीने तक कॉलेज के चक्कर काटे कि परीक्षा पास करते ही नौकरी पक्की हो जाएगी। नतीजा सिफर रहा। महीनों कॉलेज में पसीना बहाने के बाद भी हाथ खाली हैं।
  •   यशवंत साहू: लगभग 10 महीने पहले ट्रेनिंग ली थी। आज तक काम का अता-पता नहीं है। अधिकारियों को आवेदन भी सौंप चुके हैं कि ट्रेनिंग के आधार पर रोजगार दिया जाए।

 

प्लंबिंग की ट्रेनिंग ली, फिर भी काम का अकाल

जल जीवन मिशन के तहत 'नल-जल मित्र' योजना इसका सटीक उदाहरण है। गांवों में पानी की टंकियों और पाइपलाइन के रखरखाव के लिए करीब 98 युवाओं को प्लंबिंग की ट्रेनिंग दी गई। पीएचई विभाग ने ग्राम पंचायतों को बकायदा पत्र लिखकर इनकी नियुक्ति करने को कहा था। 10 से 16 हजार रुपए महीने की पगार मिलने का ख्वाब दिखाया गया था। पर जमीनी हकीकत यह है कि 70 से ज्यादा युवा आज भी खाली बैठे हैं।

क्या कहते है जिम्मेदार

 मैंने अभी-अभी जॉइन किया है। प्रशिक्षण के बाद कितने लोगों को नौकरी मिल रही है और कितनों को नहीं मिल रही है, इसकी समीक्षा कर समाधान निकाला जाएगा।"

शरतचंद्र शुक्ला, प्राचार्य, लाइवलीहुड कॉलेज, रायपुर

 

Tags:

Latest News

मुंह की बदबू से राहत के लिए घर पर बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट, जानिए आसान तरीका और जरूरी सावधानियां मुंह की बदबू से राहत के लिए घर पर बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट, जानिए आसान तरीका और जरूरी सावधानियां
643 को ट्रेनिंग, 550 को रोजगार का दावा; हकीकत में सिर्फ सर्टिफिकेट लेकर भटक रहे युवा....
अरपा-भैंसाझार बैराज में बड़ा खेल: मूल ठेका दरकिनार, टुकड़ों में बांटे जा रहे करोड़ों के टेंडर
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को कन्या राशि में पहुंचेंगे सूर्य, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा गोचर
छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी
Raipur No Flex Zone: कागजों में प्रतिबंध, सड़कों पर बैनर का कब्जा! नियमों की धज्जियां उड़ने पर निगम की कार्रवाई पर बड़े सवाल
लंबे इंतजार के बाद मिली खुशखबरी! कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की SLP की खारिज, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता खुला
बच्चा SNCU में, मां अस्पताल से लापता… रातभर खोजते रहे परिजन, जेंजरा में पेड़ पर मिला नवप्रसूता का शव, जांच में जुटी पुलिस
PM Awas Yojana: भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आवास के आंकड़ों पर छिड़ी तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा..
Promotion से ज्यादा Peace जरूरी! Gen Z क्यों ठुकरा रहा Manager बनने का मौका? ‘Conscious Unbossing’ के पीछे छिपी है नई Career Thinking
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल