करोड़ों फूंक दिए, फिर भी बीमार पड़े ओपन जिम: उपकरण टूटे, कहीं मवेशी बांध रहे

करोड़ों फूंक दिए, फिर भी बीमार पड़े ओपन जिम: उपकरण टूटे, कहीं मवेशी बांध रहे

रायपुर। राजधानी रायपुर में लोगों की सेहत सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर लगाए गए 38 ओपन जिम आज खुद बीमार पड़े हैं। शहर के 32 उद्यानों और 6 तालाबों के किनारे बने इन जिमों पर करीब 10 करोड़ रुपये लगाए गए थे, लेकिन नगर निगम की लापरवाही और मेंटेनेंस की उपेक्षा ने इन्हें जर्जर कर दिया है। ज्यादातर मशीनों के हैंडल गायब हैं, पैडल टूटे हैं या फिर नट-बोल्ट ढीले होकर मशीनें इस्तेमाल लायक नहीं बची हैं। विडंबना यह है कि पिछले तीन सालों में निगम इन जिमों के मेंटेनेंस पर सवा करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है, फिर भी हालत बद से बदतर है।

मेंटेनेंस पर खर्च, फिर भी बर्बादी क्यों?

लगभग एक दशक पहले कम खर्च में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से ओपन जिम की शुरुआत की गई थी। शुरुआती रिस्पॉन्स अच्छा था, पर निगम का ध्यान हटते ही योजना पिट गई। सवा करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद जिमों की हालत नहीं सुधरी। पुरानी बस्ती इलाके में तो जिम के खाली हिस्से में लोग मवेशी बांध रहे हैं। डीकेएस अस्पताल के पीछे वाले जिम में कचरे का ढेर लगा हुआ है, न सफाई हो रही है, न मेंटेनेंस। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटे उपकरणों और गंदगी के कारण अब इन जगहों पर कोई व्यायाम करने नहीं आता, जगहें सुनसान पड़ी रहती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2023-24 में मेंटेनेंस का ठेका पांच साल के लिए ओरिएंट कंपनी को दिया गया था, लेकिन कंपनी को करीब दो साल से पेमेंट नहीं मिला है, इसलिए वह काम नहीं कर रही है। निगम ने न तो कंपनी पर कोई सख्त कार्रवाई की है और न ही फाइन वसूला है, जिससे करोड़ों का नुकसान हो रहा है। यह लापरवाही बताती है कि निगम गरीबों की सेहत और टैक्सपेयर्स के पैसों को लेकर कितना उदासीन

Read More हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज

है।

Read More जल संसाधन में 3 से 4% चढ़ावे के फेर में तीसरी तिमाही का आबंटन अटका: बिलासपुर से बस्तर तक भुगतान के लिए भटक रहे ठेकेदार, अरपा से हसदेव तक निर्माण की रफ्तार थमी

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच