सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते

सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते

जय शंकर पाण्डेय।

बिलासपुर ।  सियासत की बिसात पर कब कौन सा मोहरा पिट जाए और हवा का रुख किस तरफ मुड़ जाए, यह कोई नहीं जानता। विधानसभा के सियासी गलियारों में इन दिनों बस एक ही चर्चा का बाजार सबसे ज्यादा गर्म है— 'पवन' का जाना। जी हां, जैसे ही पवन ने अपनी तेज हवाओं के साथ यहां से अपनी विदाई ली है, कई स्वयंभू दिग्गजों के तोते भी साथ में फुर्र से उड़ गए हैं। जो नेता कल तक इसी 'पवन वेग' के सहारे अपनी राजनीतिक नैया पार लगाने का मुंगेरीलाली सपना देख रहे थे, आज वो गहरे सदमे में हैं। वहीं, जो लोग इस कृत्रिम वेग की आंधी से परेशान थे, उनके चेहरों पर अब सावन की हरियाली लौट आई है और वे राहत की सांस ले रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बुरा हाल तो उस नेताजी का है, जो खुद को अभी से 'भावी माननीय' मानकर चल रहे थे। चुनाव का बिगुल भले ही अभी न बजा हो, लेकिन नेताजी का रुतबा और गुरूर ऐसा था मानो उनके शपथ ग्रहण की तारीख बस मुकर्रर ही हो गई हो। पवन की हवा के साये में नेताजी के पैर जमीन पर टिक ही नहीं रहे थे। चाटुकारों की फौज उन्हें एडवांस में 'विधायक जी' कहकर दंडवत हो रही थी। लेकिन अब? 

अब नेताजी भारी टेंशन में हैं। बंद कमरों में पसीने पोंछते हुए उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जिस बैसाखी के सहारे वे दौड़ने की तैयारी कर रहे थे, उसके अचानक खिसक जाने के बाद अब वे अपने दम पर जनता के बीच खड़े कैसे होंगे।

Read More लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना

ऐसे नेता जो वैचारिक निष्ठा का फर्जी मुखौटा ओढ़े घूम रहे थे, उनकी हालत खासी खराब है। कार्यकर्ताओं से लेकर जनता तक सबको पता था कि मुखौटा सिर्फ और सिर्फ सत्ता की मलाई चाटने की जुगत भर है। पवन की सरपरस्ती में उनका यह वैचारिक फर्जीवाड़ा खूब फल-फूल रहा था। लेकिन अब यह मुखौटा बुरी तरह दरकने लगा है। मुखौटे के पीछे का अवसरवादी चेहरा बेनकाब होने के डर से नेताजी की नींद उड़ी हुई है।

Read More गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कहते हैं न कि राजनीति में कर्मों का फल सूत समेत यहीं मिलता है, यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। 

पावर का तिलिस्म हमेशा नहीं रहता वक्त का पहिया घूमता है, वो उपेक्षित नेता बेहद खुश हैं, जो कल तक घुट-घुट कर राजनीति करने को मजबूर थे। जिले की

 प्रदेश स्तर पर भी नए राजनीतिक समीकरण आकार लेने लगे हैं। शतरंज की बिसात फिर से बिछ रही है और मोहरे नई चाल चलने को बेताब हैं। जो कल तक राजा थे, वे आज प्यादे नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, 'पवन' के जाने से सियासत की हवा पूरी तरह बदल चुकी है। अब देखना यह है कि इस नई बयार में कौन अपनी पतंग उड़ा पाता है और कौन औंधे मुंह गिरता है। कमान के तीर अभी और भी निकलेंगे, बस सही निशाने का इंतजार है!

Tags:

Latest News

टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक
विदाई से ठीक पहले रेंजर का तबादला, सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
नौकरी से शुरू हुई नजदीकी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ पैसों की वसूली का खेल, परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत
5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़
सरकारी स्कूलों की कमान अब निजी हाथों में, प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल पीपीपी मॉडल में होंगे शामिल, सीबीएसई पैटर्न और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- इसी फोन में है सबूत; आमने-सामने बहस की दी चुनौती
सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी
रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार