साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक

साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक

मुंगेली। छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए मुंगेली जिले को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुंगेली सहित प्रदेश के आठ जिलों को सम्मान प्रदान किया। जिले की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा ने यह सम्मान प्राप्त किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान के दौरान जिले के 18 लाख 32 हजार 13 लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों को शामिल किया गया।

मुंगेली जिले को यह सम्मान सभी ग्राम पंचायतों में साइबर जागृति की शपथ दिलाने तथा ग्रामीण और दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए मिला। अभियान के दौरान आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। एसएसपी भोजराम पटेल ने इस उपलब्धि पर साइबर टीम, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और जिले की जागरूक जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।IMG-20261010-WA0002

Read More Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई

मुंगेली पुलिस द्वारा ‘पहल’ कार्यक्रम के तहत साइबर जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से स्वयं जागरूक बनने, दूसरों को जागरूक करने और साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है।

Read More बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण

Tags:

Latest News

नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?