वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा

कांकेर | नक्सल मोर्चे पर तैनात पुलिस अफसरों के कारनामे अब महकमे के भीतर ही गूंजने लगे हैं। मामला आमाबेड़ा इलाके का है। यहां जंगलों में सर्चिंग के दौरान माओवादियों का डंप मिला था। इस डंप से पूरे 20 लाख रुपए नकद बरामद हुए। नियम यह था कि यह रकम सरकारी खजाने में जमा होती। इसके उलट, उस वक्त वहां तैनात तत्कालीन दो डीएसपी ने इस पूरी रकम को आपस में ही बांट लिया। अब इस गबन की फाइल पुलिस अधीक्षक के पास से होते हुए आला अफसरों की टेबल तक पहुंच चुकी है।

मार्च-अप्रैल की घटना, अब खुली पोल

जानकारी के मुताबिक मुरागांव के पास जंगलों में माओवादी डंप तलाशने की कवायद मार्च और अप्रैल के महीने में चल रही थी। इसी दौरान टोंडेमरका और मरमाकोनारी के जंगल में पुलिस टीम के हाथ यह भारी नकदी लगी। टोंडेमरका से 15 लाख और मरमाकोनारी से पांच लाख रुपए मिले। अफसरों की नीयत यहीं खराब हो गई। उन्होंने सरकारी खाते में जब्ती दिखाने के बजाय, पूरी रकम अपनी जेब के हवाले कर दी।

Read More बिलासपुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ मारपीट, पुराने दोस्तों ने कार में बैठाकर कोनी ले जाकर पीटा

यह राज शायद दफन ही रह जाता। सूत्रों की मानें तो आत्मसमर्पण करने वाले कुछ माओवादियों से जब पूछताछ हुई, तब यह बात बाहर आ गई। भनक लगते ही मामले को जांच के दायरे में लिया गया।

Read More वक्फ बोर्ड की 5 हजार करोड़ की संपत्तियों पर फिर घमासान: 5723 कब्जों की सीबीआई जांच अब तक नहीं; 200 करोड़ की जगह मिल रहा सिर्फ 5 लाख किराया

अगस्त में भेजी गई रिपोर्ट, आनन-फानन में हुए तबादले

पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि थाना आमाबेड़ा और कांकेर क्षेत्र के टोंडामरका-मरमाकोनारी गांव से नक्सली डंप के लाखों रुपए गबन करने की पुख्ता सूचना मिली है। एसपी ने बताया कि इस पूरी घटना की सघन जांच चल रही है और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

इस मामले ने जून-जुलाई में तब तूल पकड़ा जब अचानक इन दोनों डीएसपी का तबादला कर दिया गया। इनमें से पहले अफसर को कोरबा और दूसरे को दंतेवाड़ा भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार मामले की प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है। अगस्त में ही इसकी रिपोर्ट बड़े अधिकारियों को भेज दी गई है। फिलहाल ऊपर से आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट की फाइल को पूरी तरह से दबाकर रखा गया है ताकि बातें बाहर न आएं।

लालच ऐसा कि जान जोखिम में डाल बिना बीडीएस गए सर्चिंग पर

इस पूरी वारदात में जो बात सबसे ज्यादा खटकती है, वह है इन अफसरों का काम करने का तरीका। आमाबेड़ा जैसे घोर नक्सल प्रभावित इलाके में दोनों डीएसपी अपनी टीम लेकर बिना किसी बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के पहुंच गए।

आमतौर पर ऐसे इलाकों में कदम-कदम पर आईईडी और बारूदी सुरंगों का जाल बिछा होता है। नियमों के मुताबिक ऐसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस और बीडीएस की टीम साझा अभियान चलाती है। बिना बीडीएस के अंदरूनी इलाकों में जाना अपने आप में कई शंकाओं को जन्म देता है।

क्या अफसरों को पहले से इस डंप और उसमें रखे कैश की पक्की खबर मिल चुकी थी? क्या बीडीएस को साथ न ले जाने के पीछे कैश को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाने की मंशा थी? कैश के लालच में जान जोखिम में डालने की यह कहानी अब महकमे की अंदरूनी जांच का मुख्य हिस्सा है।

20 लाख रुपए की इस बरामदगी और गबन का पूरा दारोमदार अब पुलिस मुख्यालय के बड़े अफसरों के निर्देश पर टिका है। पुलिस महकमे की साख दांव पर है और कार्रवाई का इंतजार हो रहा है।

Tags:

Latest News

टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक
विदाई से ठीक पहले रेंजर का तबादला, सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
नौकरी से शुरू हुई नजदीकी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ पैसों की वसूली का खेल, परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत
5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़
सरकारी स्कूलों की कमान अब निजी हाथों में, प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल पीपीपी मॉडल में होंगे शामिल, सीबीएसई पैटर्न और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- इसी फोन में है सबूत; आमने-सामने बहस की दी चुनौती
सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी
रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार