Mahadev Betting App मामले में छत्तीसगढ़ की ED टीम ने जयपुर में मारी रेड, शादी में आए थे संदिग्ध
Mahadev Betting App मामले में छत्तीसगढ़ की ED टीम ने जयपुर में मारी रेड, शादी में आए थे संदिग्ध
महादेव बेटिंग ऐप केस में छत्तीसगढ़ ED ने जयपुर के होटल फेयर माउंट में छापा मारा। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में शादी समारोह में शामिल संदिग्धों को तलाशा गया।
रायपुर: छत्तीसगढ़ की ED टीम ने महादेव बेटिंग ऐप केस में जयपुर के होटल फेयर माउंट में आज छापेमार कार्यवाही की है, जहां महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोग एक शादी में शामिल होने के लिए होटल में ठहरे हुए थे.
ED सूत्रों के मुताबिक, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेव बेटिंग ऐप मामले से जुड़े कुछ संदिग्ध होटल फेयर माउंट में रुके हुए हैं. इसी इनपुट के आधार पर ईडी की टीम ने होटल पर दबिश देकर छापेमारी की है।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Error on ReusableComponentWidget
