छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि: देश के पहले Khelo India Tribal Games की मेजबानी, 14 फरवरी से रायपुर में होगा शुभारंभ

छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि: देश के पहले Khelo India Tribal Games की मेजबानी, 14 फरवरी से रायपुर में होगा शुभारंभ

नई दिल्ली: देश में पहली बार आयोजित होने जा रहे Khelo India Tribal Games की मेजबानी का गौरव छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक खेल महोत्सव का शुभारंभ 14 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर में प्रस्तावित है। यह आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रस्तावित ट्राइबल गेम्स जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेंगे।505667ae-34b2-42dc-a441-e18340b3c1d6

Read More Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई

उन्होंने जानकारी दी कि इन खेलों के अंतर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी सहित विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में होंगी, जबकि रायपुर और बिलासपुर को प्रमुख आयोजन केंद्र बनाया जाएगा।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से न केवल आयोजन की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि जनजातीय खिलाड़ियों का उत्साह भी दोगुना होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास और जनजातीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान मिलने के साथ-साथ देशभर की जनजातीय प्रतिभाओं को आगे आने का एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच