लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। शहर के चर्चित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अब FSL टीम के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

24 सितंबर से लॉज में ठहरी थी युवती
जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी कवर्धा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती 24 सितंबर से CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में ठहरी हुई थी। कमरे में उसका शव मिलने के बाद लॉज प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

कमरे से लेकर पूरे लॉज परिसर की जांच
युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस कई संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। रविवार को FSL की टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

Read More 30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम

पुलिस द्वारा कमरे के अलावा लॉज के अन्य हिस्सों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Read More दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने

लॉज संचालक और स्टाफ से पूछताछ
जांच के दौरान पुलिस ने लॉज संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के लॉज में पहुंचने से लेकर उसके कमरे में रहने और मौत से पहले की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल, युवती की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच, FSL रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड