बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

बिलासपुर। शहर के खपरगंज इलाके में हुए बवाल और पथराव के केस में फरार चल रहे हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के पन्ना से हुई है। पुलिस को चकमा देकर वह अपने एक दोस्त के घर दुबका हुआ था। इस पूरे विवाद में अब तक दोनों गुटों के 30 लोग सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

लोकेशन बदल-बदल कर दे रहा था चकमा

राम सिंह ठाकुर घटना के बाद से ही पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। उसे पकड़ने के लिए टीमें रायपुर में कई बार छापे मार चुकी थीं, पर वह हाथ नहीं आया। इसके बाद साइबर और तकनीकी टीम ने उसकी लोकेशन निकालनी शुरू की। कुछ दिन पहले खबर मिली कि वह यूपी और उत्तराखंड की तरफ भाग निकला है।

Read More रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: विधानसभा थाना क्षेत्र में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

फरारी काटने के दौरान यह भी पता चला कि वह छतरपुर में कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम भी गया था। वहां से पुलिस को पक्की भनक लगी कि वह मध्य प्रदेश के पन्ना में छिपा है। वह बृजपुर थाना इलाके के माकरी कुठार गांव में अपने दोस्त धीरेंद्र पटेल के घर शरण लिए हुए था। भनक लगते ही बिलासपुर से एसीसीयू (ACCU) की टीम फौरन वहां पहुंची और दबिश देकर उसे उठा लिया। एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस टीम उसे लेकर बिलासपुर आ गई है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read More ऐसे छोटे मोटे हादसे होते रहते हैं... जो उखाड़ना है उखाड़ लो: बिना सुरक्षा उपकरण काम कर रहे ऑपरेटर की करंट से मौत, अफसरों का ग्रामीणों से विवाद; सदमे में मृतक के भाई को हार्ट अटैक

वीडियो जारी कर कहा था- जेल में मार देंगे, पर नहीं किया सरेंडर

फरारी के वक्त राम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था। उसमें खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि धर्म के लिए लड़ने के कारण उसे अपराधी बनाया गया है। उसने पुलिस और जेहादियों पर टारगेट करने का इल्जाम लगाया था। वीडियो में वह बोला था कि मैं जल्दी ही सरेंडर करूंगा, लेकिन उसे डर था कि जेल में उसकी हत्या हो सकती है। उसने लोगों से अपील की थी कि कुछ हो जाए तो उसके मां-बाप का ख्याल रखें। इतनी बातें करने के बाद भी वह पुलिस के सामने नहीं गया और रायपुर से भी खिसक लिया।

जानिए खपरगंज में उस रात क्या हुआ था

पूरा विवाद 28 अगस्त की रात का है। खपरगंज इलाके में पुरानी खुन्नस और सोशल मीडिया पर की गई एक कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर दो गुट भिड़ गए थे। मामला मारपीट और जमकर पत्थरबाजी तक पहुंच गया। दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पुलिस फोर्स पहुंची तो भीड़ बेकाबू थी। डंडे चलाने पड़े और आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर ही पत्थर बरसा दिए। इस हमले में तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिस वाले घायल हो गए। हालात ऐसे बिगड़े कि कलेक्टर संजय अग्रवाल को धारा 144 लगानी पड़ी।

सोहेल खान समेत 30 पर हो चुकी है कार्रवाई

इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों तरफ के करीब 100 लोगों को आरोपी बनाया और जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों को उठा रही है। एक गुट के मुख्य आरोपी सोहेल खान और उसके 15 साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरे गुट से भी दर्जन भर लोग पकड़े जा चुके हैं। बस राम सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था, जिसकी तलाश अब पूरी हो गई है।

Tags:

Latest News

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से
पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़
रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त
बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल
लाल किला ब्लास्ट के एक साल बाद भी पीड़ितों का दर्द बरकरार, किसी की रोजी-रोटी छिनी तो किसी की नौकरी और शादी टूटी; NIA कोर्ट में इंसाफ का इंतजार
Pawan Kalyan Divorce: शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को देंगे प्राथमिकता
IND vs NZ 3rd ODI: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे, बिना गेंद खेले रद्द हुआ मुकाबला
Bangladesh Me Measles Outbreak: खसरे से 1,284 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो
Chhattisgarh News: 15 नवंबर से प्रदेशभर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान, 2 महीने तक होगी सघन जांच
दीपक टंडन के 2 मोबाइलों से बड़ा खुलासा: महिला अफसरों को प्रमोशन से पहले करता था ब्लैकमेल; एआई से अश्लील फोटो बनाकर ऐंठता था रकम, सरकारी अफसर भी सिंडिकेट में शामिल
जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने मां को अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला
दिवाली के पटाखों ने छत्तीसगढ़ की हवा जहरीली बनाई: रायपुर में AQI 1513, बिलासपुर में भी 300 पार; PM2.5 सात गुना ज्यादा