CG News: चूहों का इलाज ढूंढते रहे अफसर, यहां अग्निदेव ने कर दिया ‘क्लीन स्वीप’, DEO ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग

CG News: चूहों का इलाज ढूंढते रहे अफसर, यहां अग्निदेव ने कर दिया ‘क्लीन स्वीप’, DEO ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय उस समय हड़कंप का केंद्र बन गया, जब कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में अचानक भीषण आग लग गई। लंबे समय से रिकॉर्ड खराब करने वाले चूहों की समस्या से जूझ रहे विभाग के लिए यह आग एक नई और बड़ी चुनौती बनकर सामने आई, जिसने वर्षों के सरकारी दस्तावेजों को कुछ ही मिनटों में राख में बदल दिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें करीब एक किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, पुलिस बल और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियातन पूरे कार्यालय भवन को खाली कराया गया।

Read More जल संसाधन में 3 से 4% चढ़ावे के फेर में तीसरी तिमाही का आबंटन अटका: बिलासपुर से बस्तर तक भुगतान के लिए भटक रहे ठेकेदार, अरपा से हसदेव तक निर्माण की रफ्तार थमी

महत्वपूर्ण विभागीय रिकॉर्ड जलकर नष्ट
आग की चपेट में आकर कर्मचारियों से जुड़े रिकॉर्ड, पुरानी रिपोर्ट्स, प्रशासनिक दस्तावेज और अन्य अहम फाइलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस घटना से शिक्षा विभाग को भारी प्रशासनिक नुकसान हुआ है और कई रिकॉर्ड दोबारा तैयार करना बड़ी चुनौती होगी।

Read More सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर

राहत की बात: कोई जनहानि नहीं
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जो प्रशासन के लिए बड़ी राहत की बात रही। समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग के दौरान पूरे कार्यालय में धुएं का घना गुबार फैल गया था, जिससे हालात और गंभीर हो सकते थे।

जांच के आदेश, नुकसान का आकलन जारी
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए फायर सेफ्टी और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी की जाएगी।

Tags:

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार