CG News : सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, BMO और साथी के खिलाफ FIR दर्ज

CG News : सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, BMO और साथी के खिलाफ FIR दर्ज

बैकुंठपुर: सोनीपत के नेशनल हाईवे पर कार रोककर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले सोनहत बीएमओ डॉ. अनित बखला को अब कानूनी शिकंजे में फँसना पड़ा है। उनका और उनके साथी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों कार की बोनट पर केक काटते और आतिशबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बीएमओ और उनके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. बखला कोरिया जिले के ग्राम आनी के निवासी हैं और सोनहत में बीएमओ के पद पर तैनात हैं। वे 28 नवंबर की रात अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने जा रहे थे। लेकिन बैकुंठपुर के पास रामपुर तिराहा पर बीच सड़क पर कार (सीजी 16 सीआर 0016) खड़ी कर, उन्होंने बोनट पर केक काटा और आतिशबाजी भी की।

हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बर्थडे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने न केवल आलोचना की बल्कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए BNS की धारा 285, 288, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122, 177 के तहत मामला दर्ज किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने सड़क सुरक्षा और सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा कर दिया है, और अब मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार