CG Health Alert: इलाज के लिए तरस रहे मरीज! सांसद ने संसद में खोली AIIMS रायपुर की पोल

CG Health Alert: इलाज के लिए तरस रहे मरीज! सांसद ने संसद में खोली AIIMS रायपुर की पोल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मुद्दा संसद में गूंजा, जब कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा में AIIMS रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने अस्पताल की जमीनी हकीकत सामने रखते हुए कहा कि संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

100 से ज्यादा डॉक्टरों के पद खाली
सांसद ने बताया कि एम्स रायपुर में कुल 305 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 190 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। यानी 115 पद अभी भी खाली हैं। सबसे ज्यादा असर कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर पड़ा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

स्टाफ की भी भारी कमी
सिर्फ डॉक्टर ही नहीं, बल्कि नर्सिंग, तकनीकी और प्रशासनिक स्टाफ में भी बड़ा गैप है। कुल 3,884 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 2,387 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि 1,497 पद खाली पड़े हैं। इसका सीधा असर अस्पताल की सेवाओं पर पड़ रहा है।

Read More राशन के लिए पहाड़ से 2 किमी का सफर… फिर भी नहीं मिला अनाज! 3-4 दिन से दुकान के चक्कर काट रहे ग्रामीण

इलाज में देरी, मरीजों की बढ़ी परेशानी
फूलोदेवी नेताम ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। मरीजों को जांच और ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई मामलों में गंभीर मरीजों को बेड न होने के कारण भर्ती तक नहीं किया जा पा रहा। उन्होंने कहा, “समय पर इलाज न मिलना भी इलाज न मिलने के बराबर है”, और यही स्थिति वर्तमान में एम्स रायपुर में देखने को मिल रही है।

Read More दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार

संसद से सरकार को मांग
सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि एम्स रायपुर में खाली पदों को जल्द भरा जाए और अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई