Lamti Dam Row: खैरागढ़ में उबाल, डुबान के डर से सड़क पर उतरे ग्रामीण, विकास बनाम विस्थापन पर बड़ा सवाल

Lamti Dam Row: खैरागढ़ में उबाल, डुबान के डर से सड़क पर उतरे ग्रामीण, विकास बनाम विस्थापन पर बड़ा सवाल

खैरागढ़: Khairagarh जिले में प्रस्तावित लमती डेम परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। लछना, बोरला, महुआढार और कटेमा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिना स्पष्ट जानकारी और सहमति के परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे उनके भविष्य पर अनिश्चितता गहरा गई है। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और व्यापक होगा।

विवाद का सबसे बड़ा कारण जमीन को लेकर सामने आई विरोधाभासी स्थिति है। जिन क्षेत्रों को डेम के संभावित डुबान क्षेत्र में बताया जा रहा है, वहीं पर सरकारी योजनाओं के तहत सीसी रोड और आवास निर्माण जैसे विकास कार्य जारी हैं। इस स्थिति ने ग्रामीणों में भ्रम और असंतोष दोनों बढ़ा दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार विकास का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ उसी जमीन से विस्थापन की आशंका खड़ी कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, लमती नदी केवल जल स्रोत नहीं बल्कि उनकी आजीविका का मुख्य आधार है। प्रस्तावित डेम के कारण कई बस्तियों के पूरी तरह डूबने का खतरा है, जिससे खेती, रोजगार और बच्चों की शिक्षा पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही, पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई जा रही है, क्योंकि बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र और वन्यजीव प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने पहले बने प्रधानपाट बैराज की विफलता का हवाला देते हुए नई परियोजना पर भी सवाल उठाए हैं।

Read More शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि डुबान क्षेत्र से जुड़े सभी दस्तावेज नक्शा, खसरा, एनओसी सार्वजनिक किए जाएं और बिना ग्रामसभा की सहमति कोई भी निर्माण कार्य न किया जाए। सरपंच कमलेश वर्मा ने भी साफ कहा कि गांव में असमंजस की स्थिति है, जहां लोग न तो सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं और न ही भविष्य की योजना बना पा रहे हैं। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस बढ़ते विरोध के बीच क्या रुख अपनाता है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

Latest News

1 नवंबर से बदल गए कई जरूरी नियम: LPG सिलेंडर, GST और ITR की डेडलाइन पर बड़ा अपडेट, पेंशनर्स को भी करना होगा जरूरी काम 1 नवंबर से बदल गए कई जरूरी नियम: LPG सिलेंडर, GST और ITR की डेडलाइन पर बड़ा अपडेट, पेंशनर्स को भी करना होगा जरूरी काम
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज होगा भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे शुभारंभ, पलक मुच्छल की सुरमयी प्रस्तुति से सजेगी पहली शाम
धमतरी में भाजपा की पदयात्रा: मंच पर नहीं गए अजय चंद्राकर, कहा- 'स्वागत की जगह श्रद्धांजलि देनी थी'
ऐसा क्यों...शासन ने माना भ्रष्टाचार, 10 सवालों के जवाब दबाकर बैठे रहे सिद्दीकी; दो अफसरों को सजा, पर मुख्य आरोपी को अभयदान 
बिलासपुर में 1 नवंबर को लगेगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच और देंगे परामर्श
उमर अब्दुल्ला ने थामा निधि राजदान का हाथ, शादी की तस्वीर से मचाई हलचल!
बलौदाबाजार में 9 नाबालिग छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाला शिक्षक दोषी, कोर्ट ने सुनाई 6 साल की सजा
बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय हुआ मौसमी सिस्टम, 31 अक्टूबर को डिप्रेशन बनने की संभावना; आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बारिश का अलर्ट
गोबरा नवापारा में नाली में मिला सात माह का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; निजी अस्पतालों की जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 17 आरोपियों पर चार्जशीट
मरवाही में आपराधिक मामले में गिरफ्तार शासकीय शिक्षक निलंबित, DEO ने जारी किया आदेश
मुक्त विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह, राज्यपाल-सीएम की मौजूदगी में 72 मेधावियों को मिलेंगे 119 स्वर्ण पदक