NJV BIG NEWS: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकार से मारपीट करने वाले कृषि अधिकारी पर गिरी गाज, कलेक्टर के सख्त एक्शन से REO निलंबित

NJV BIG NEWS: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकार से मारपीट करने वाले कृषि अधिकारी पर गिरी गाज, कलेक्टर के सख्त एक्शन से REO निलंबित

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पत्रकार के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में जिला प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद, पत्रकार से अभद्रता करने वाले कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) प्रवीण पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशासन की इस त्वरित और बड़ी कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

Read More एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

किसान की समस्या लेकर पहुंचे थे पत्रकार, अधिकारी ने किया विवाद

 

पूरा मामला 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व जिले के स्थानीय पत्रकार पोश राम साहू एक पीड़ित किसान की समस्या को लेकर जिला कृषि कार्यालय गए थे। संबंधित किसान को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी सिलसिले में पत्रकार साहू जानकारी लेने और किसान की मदद करने के उद्देश्य से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल के पास पहुंचे। आरोप है कि चर्चा के दौरान अधिकारी प्रवीण पटेल ने अचानक अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर पत्रकार के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी कर दी।

Read More डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

 

कलेक्टर संजय कन्नौजे ने लिया कड़ा संज्ञान, दिए जांच के आदेश

 

सरकारी कार्यालय के भीतर पत्रकार पर हुए इस हमले के बाद जिले के सभी पत्रकार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया। आरोपी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे। मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने मामले पर तत्काल संज्ञान लिया।

उन्होंने बिना किसी देरी के घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए। जांच प्रक्रिया में अधिकारी की लापरवाही और दुर्व्यवहार की पुष्टि होने के बाद, कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि विभाग (DDA) ने REO प्रवीण पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

 

Tags:

Latest News

आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज
Flat Vastu: फ्लैट में रहते हैं तो इन वास्तु गलतियों से बचें, वरना घर की सुख-शांति हो सकती है प्रभावित
महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह