शादी के तोहफे में आया ‘मौत का डिब्बा’! होम थिएटर ऑन करते ही हुआ धमाका, 2 की मौत; आरोपी को उम्रकैद

शादी के तोहफे में आया ‘मौत का डिब्बा’! होम थिएटर ऑन करते ही हुआ धमाका, 2 की मौत; आरोपी को उम्रकैद

कवर्धा। कबीरधाम जिले के एक शादी समारोह से जुड़ा वह सनसनीखेज मामला, जिसमें उपहार में मिले होम थिएटर के अंदर विस्फोटक छिपाकर रखा गया था, अब अदालत के फैसले तक पहुंच गया है। होम थिएटर को बिजली से जोड़ते ही हुए विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। मामले में अदालत ने आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

शादी के बाद घर में रखा था गिफ्ट
मामला वर्ष 2023 का है। अभियोजन के मुताबिक, कबीरधाम जिले के ग्राम चमारी निवासी मेहर सिंह मेरावी के घर 31 मार्च 2023 को शादी का आयोजन था। समारोह समाप्त होने के बाद 3 अप्रैल की सुबह शादी में मिले उपहारों को घर के एक कमरे में रखा गया था। इन्हीं सामानों के बीच सोनी कंपनी का एक होम थिएटर भी था। परिवार के लोगों ने जब उसे बिजली से जोड़कर चालू किया, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कमरे की दीवार और छत तक क्षतिग्रस्त हो गई।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
धमाके की चपेट में आने से हेमेंद्र मेरावी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार मेरावी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर जांच शुरू की। घटनास्थल से बारूद लगे मिट्टी के नमूने, तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, होम थिएटर का कार्टन और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई।

Read More चंगाई सभा पर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, धमतरी में देर रात घंटों चला हंगामा

प्रेम संबंध के विवाद से जुड़ी साजिश का खुलासा
पुलिस जांच में इस मामले की कहानी ने नया मोड़ लिया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम का ललिता धुर्वे से प्रेम संबंध को लेकर विवाद था। अभियोजन के अनुसार, इसी रंजिश में आरोपी ने हेमेंद्र मेरावी और उसके परिवार को निशाना बनाने की साजिश रची। आरोप है कि उसने होम थिएटर के भीतर विस्फोटक सामग्री फिट कर दी और उसे इस तरह तैयार किया कि बिजली से कनेक्ट करते ही धमाका हो जाए। जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर कथित तौर पर बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

Read More पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या

अदालत ने सुनाई उम्रकैद
मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और अभियोजन की दलीलों के आधार पर आरोपी को हत्या, हत्या के प्रयास, आगजनी और विस्फोटक पदार्थ से संबंधित धाराओं में दोषी माना। अदालत ने IPC की धारा 302 के दो मामलों में उम्रकैद, जबकि धारा 307 के पांच मामलों में भी उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 436 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी दंड दिया गया। आरोपी पर कुल ₹9,500 का अर्थदंड भी लगाया गया है।

शादी का गिफ्ट बना खौफनाक साजिश का हथियार
यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि परिवार के लिए सामान्य शादी का उपहार समझा गया होम थिएटर ही कुछ मिनटों में जानलेवा विस्फोटक बन गया। अदालत के फैसले के बाद अब यह मामला कबीरधाम की उन आपराधिक घटनाओं में शामिल हो गया है, जिसने साजिश के बेहद खतरनाक तरीके को सामने ला दिया।

Tags:

Latest News

125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार   125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल