CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार

CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। माना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बचाया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क पर हुई वारदात, लोगों ने पहुंचकर बचाई जान
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है, जो आरंग की रहने वाली है। आरोप है कि रविवार देर रात वह वीरू धीवर के साथ थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने के बाद महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना में महिला के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं।रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। पीड़िता के बयान तथा अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है और जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब

CCTV फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस
मामले की जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान वहां कौन-कौन मौजूद था और वारदात के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुआ। इसके अलावा पुलिस दोनों के बीच विवाद की वजह और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही है। वारदात के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।बॉयफ्रेंड ने सड़क पर गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

Read More सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार

पुराने विवाद और केस से भी जुड़ रही कड़ियां
एएसपी अभिषेक झा के मुताबिक, वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच लंबे समय से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 2021 से पहले से दोनों के बीच अफेयर था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इसी वर्ष आरंग थाने में एक अलग मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी पर राजकुमारी की सास पर फावड़े से हमला करने का आरोप लगा था। उस मामले में हत्या के प्रयास की धारा के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि उस घटना के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे थे, लेकिन राजकुमारी और वीरू के बीच संपर्क बना रहा। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि घटना वाले दिन दोनों साथ थे।मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।

महिला की हालत गंभीर, जांच जारी
फिलहाल, राजकुमारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस इस पूरे मामले में पीड़िता के बयान, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की पूरी परिस्थितियों और विवाद की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस