दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव

दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव

बिलासपुर : कोटा के कोरी डैम में दोस्तों के साथ घूमने गया शिक्षा विभाग का एक क्लर्क पानी में डूब गया। वेस्ट वेयर में नहाने उतरा दिग्विजय कुमार कौशिक (34) तैरते-तैरते गहराई में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे तक खोजबीन की। आखिरकार पानी की तह से उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद से सभी दोस्त सदमे में हैं।

घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। मंगला निवासी दिग्विजय शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ था। उसकी पोस्टिंग कोटा ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा स्थित स्कूल में थी। सोमवार को उसने घरेलू काम के लिए छुट्टी ली थी। बताया जा रहा है कि घर का काम निपटाने के बाद उसने शराब पी और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोस्तों के साथ घूमने निकल गया। चार दोस्तों के साथ वह कोरी डैम पहुंचा था।

नहाने उतरे तीन दोस्त, पीछे छूट गया दिग्विजय

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

कोरी डैम पहुंचने के बाद दिग्विजय, नीतेश और एक अन्य दोस्त वेस्ट वेयर के पानी में नहाने उतर गए, जबकि दो दोस्त ऊपर बाइक के पास बैठे रहे। तीनों पानी में तैरते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान नीतेश और उसका साथी आगे निकल गए। कुछ देर बाद पीछे मुड़कर देखा तो दिग्विजय नजर नहीं आया। दोनों ने आसपास नजर दौड़ाई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ऊपर बैठे दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दिग्विजय अभी पानी में ही है। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के लोगों की मदद लेने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो डायल 112 पर सूचना दी गई।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

तीन घंटे की तलाश के बाद मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पानी में तलाश शुरू की गई, लेकिन दिग्विजय का कुछ पता नहीं चल रहा था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने पानी की तह से उसका शव बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर मौजूद दोस्तों और लोगों में मातम छा गया।

तैरना जानता था दिग्विजय, फिर कैसे हुआ हादसा?

shiksha vibhag ka clark

इस घटना में एक हैरान करने वाली बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय को तैरना आता था। उसकी हाइट करीब पांच फीट थी और जिस जगह उसके डूबने की बात सामने आई है, वहां पानी की गहराई भी करीब पांच फीट बताई जा रही है। ऐसे में तैरना जानने के बावजूद वह पानी से बाहर क्यों नहीं निकल पाया, यह संदेह बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में पानी में उतरा था। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags:

Latest News

दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान