5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता

5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता

बिलासपुर : भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) पर लगाए गए 5 अरब 4 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के टैक्स और जुर्माने को लेकर चल रहा विवाद अब आपसी सहमति से सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और छत्तीसगढ़ शासन के बीच चल रहे इस विवाद को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने की पहल की है। जस्टिस एन के व्यास की सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की सहमति पर सीनियर एडवोकेट विवेक रंजन तिवारी को मध्यस्थ नियुक्त किया है। कोर्ट ने मामले के अंतिम निराकरण तक पूर्व में जारी अंतरिम आदेश को भी प्रभावी रखा है।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से मामलों को हाई कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र भेजने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि सभी संबंधित मामले 8 अक्टूबर 2026 को मध्यस्थता केंद्र में सूचीबद्ध किए जाएं। मध्यस्थ दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए कम से कम तीन से चार अवसर देंगे। इसके बाद मध्यस्थता की प्रगति रिपोर्ट के साथ मामला 19 नवंबर 2026 को हाई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पांच गुना पेनाल्टी के साथ जारी हुआ था 5 अरब का नोटिस

Read More 99 लाख में होटल खरीदने का दावा खारिज, 30 दिन में खाली करना होगा 'हरी चटनी', भाड़ा नियंत्रण प्राधिकारी का बड़ा फैसला

यह पूरा विवाद साल 2019 में शुरू हुआ था, जब नगर निगम भिलाई के तत्कालीन आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। निगम का आरोप था कि स्टील प्लांट प्रबंधन अपनी संपत्तियों की पूरी जानकारी नहीं दे रहा है, जिससे निगम को निर्धारित टैक्स से कम राशि मिल रही है। नगर निगम ने सर्वे के बाद बीएसपी पर पांच गुना पेनाल्टी लगाते हुए 5 अरब 4 करोड़ 70 लाख 74 हजार 445 रुपए जमा करने का डिमांड नोटिस जारी किया था। नोटिस में टैक्स जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

Read More रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, भारतीय लड़कियों संग डांस बना विवाद की वजह, बाजार में लगा लंबा जाम

टैक्स जमा नहीं किया, कुर्की वारंट जारी

निगम के नोटिस के बावजूद बीएसपी प्रबंधन ने टैक्स जमा नहीं किया। इसके बाद नगर निगम ने कुर्की की कार्रवाई के लिए वारंट जारी कर दिया। निगम की इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बीएसपी प्रबंधन ने निगम के डिमांड नोटिस और कुर्की की कार्रवाई को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। इसी विवाद से जुड़े मामलों में अब हाई कोर्ट ने मध्यस्थता के जरिए समाधान तलाशने का रास्ता अपनाया है।

नवंबर में पेश होगी मध्यस्थता की रिपोर्ट

हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार, 8 अक्टूबर को मध्यस्थता केंद्र में पक्षकारों के बीच बातचीत शुरू होगी। मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों को विवाद के समाधान के लिए तीन से चार अवसर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 नवंबर को हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। तब तक पहले से जारी अंतरिम आदेश प्रभावी रहेगा। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट पिंकी आनंद वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं, जबकि पवन अग्रवाल और विक्रम शर्मा उपस्थित रहे। राज्य शासन की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल गैरी मुखोपाध्याय ने पैरवी की। वहीं अन्य पक्षों की ओर से सीनियर एडवोकेट फौजिया मिर्जा, अली अफजाल मिर्जा और पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

Tags:

Latest News

टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक
विदाई से ठीक पहले रेंजर का तबादला, सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
नौकरी से शुरू हुई नजदीकी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ पैसों की वसूली का खेल, परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत
5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़
सरकारी स्कूलों की कमान अब निजी हाथों में, प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल पीपीपी मॉडल में होंगे शामिल, सीबीएसई पैटर्न और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- इसी फोन में है सबूत; आमने-सामने बहस की दी चुनौती
सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी
रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार