पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या

पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या

बिलासपुर : सिरगिट्टी के मैट्रिक्स चौक इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में पहले जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और इसी दौरान एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पहले आंखों-आंखों में टकराव, फिर बरसे लाठी-डंडे

जानकारी के अनुसार, मैट्रिक्स चौक निवासी ओम दिवाकर और सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर आसपास ही रहते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार रात ओम अपने कुछ साथियों के साथ घर के पास खड़ा था। इसी दौरान सुनील उर्फ कल्लू टाइगर भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पहले एक-दूसरे को घूरने के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और माहौल पूरी तरह हिंसक हो गया।

Read More डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार

चाकू निकला और बदल गया पूरा मंजर

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

purani ranjish me hatya 2

मारपीट के बीच आरोपियों ने ओम दिवाकर को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद ओम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। ओम के साथियों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास पूछताछ और शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर को पकड़ लिया। उससे घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

रातभर फदहाखार जंगल में पड़ा रहा शव

जिस जगह वारदात हुई, उसके आसपास फदहाखार जंगल का इलाका है। रात के अंधेरे में मौके पर फोरेंसिक जांच करना संभव नहीं था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए शव को रातभर वहीं रखा। सोमवार सुबह फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया।

मृतक और आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार, मृतक ओम दिवाकर और आरोपी सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर दोनों ही सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के आदतन बदमाश बताए जा रहे हैं। दोनों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं और पूर्व में दोनों जेल भी जा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले तत्कालीन थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने दोनों को हथियार लेकर घूमते हुए पकड़ा था। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया था। कुछ समय पहले ही दोनों जमानत पर बाहर आए थे। अब पुरानी रंजिश के बीच हुई इस खूनी झड़प ने एक युवक की जान ले ली।

Tags:

Latest News

घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल
एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: तनाव के बीच शहर काजी की अपील, कहा- अफवाहों से बचें और घरों में रहें
अस्थाई गौठान में 48 घंटे में 31 से अधिक मवेशियों की मौत, कीचड़ में दम तोड़ते रहे बेजुबान
जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार