कोरबा कलेक्टर पर बड़ा सस्पेंस: 54 दिन चली जांच की रिपोर्ट शासन को मिली, पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं?

कोरबा कलेक्टर पर बड़ा सस्पेंस: 54 दिन चली जांच की रिपोर्ट शासन को मिली, पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर तेज ठंड में तापमान को बढ़ा रहा है। महीनों से खींचे जा रहे इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है, क्योंकि कलेक्टर के खिलाफ की गई शिकायत पर बिलासपुर कमिश्नर की जाँच पूरी हो चुकी है। कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने यह रिपोर्ट राज्य शासन को सौंप दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिपोर्ट मिलने के बाद भी शासन ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है।

RTI से रिपोर्ट माँगेंगे ननकीराम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर द्वारा कलेक्टर अजीत वसंत के कार्यों को लेकर 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर कमिश्नर ने 54 दिनों तक जाँच की और अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि उन्हें अभी तक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। अब वह RTI के माध्यम से इस जाँच रिपोर्ट की प्रतियाँ हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह जानने की बेचैनी है कि उनकी शिकायत में कितनी सच्चाई निकली।

Read More Kawardha Crime News: जमीन की रजिस्ट्री के बाद 22.60 लाख के चेक पर विवाद, तीनों आरोपी जेल भेजे गए

शिकायत और जाँच का सफर

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री कंवर ने 21 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं की शिकायत दी थी। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसे जाँच के लिए भेजा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 अक्टूबर 2025 को जाँच की जिम्मेदारी बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन को सौंपी थी।

54 दिनों की जाँच के बाद रिपोर्ट शासन को तो मिल गई है, लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

 ननकीराम कंवर का कहना है कि जब तक वह रिपोर्ट नहीं देख लेते, तब तक निष्कर्ष बताना मुश्किल है। दूसरी ओर, कमिश्नर कार्यालय ने भी रिपोर्ट को लेकर होठों पर ताला लगा रखा है और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। अब सबकी निगाहें राज्य शासन पर टिकी हैं कि वह इस अहम रिपोर्ट पर आगे क्या फैसला लेता है, या फिर इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार