CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन

CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन

रायपुर। CGPSC राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन रायपुर ने एक उपयोगी पहल शुरू की है। ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत अभ्यर्थियों को वास्तविक इंटरव्यू का माहौल देने के लिए दो दिवसीय निःशुल्क मॉक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 12 और 13 सितंबर 2026 को फुंडहर स्थित नेतृत्व साधना केंद्र में होगा।

इंटरव्यू से पहले खुद को परखने का मिलेगा मौका
मॉक इंटरव्यू का उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंतिम और महत्वपूर्ण चरण के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के सामने इंटरव्यू देने का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, संवाद शैली, आत्मविश्वास, जवाब देने के तरीके और प्रश्नों को समझने की क्षमता पर ध्यान दिया जाएगा। सिर्फ सवाल-जवाब ही नहीं, बल्कि इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थी किस तरह खुद को प्रस्तुत करें, कठिन या अप्रत्याशित सवालों का जवाब कैसे दें और अपने उत्तरों में स्पष्टता कैसे रखें, इन पहलुओं पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद मिलेगा एक्सपर्ट फीडबैक
इस पहल की खास बात यह है कि मॉक इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन से जुड़ा फीडबैक भी दिया जाएगा। विशेषज्ञ उनकी कमजोरियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों के बारे में सुझाव देंगे। इससे उम्मीदवारों को वास्तविक साक्षात्कार से पहले अपनी तैयारी को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा।

Read More जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी

11 सितंबर तक करना होगा रजिस्ट्रेशन
इस निःशुल्क मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक CGPSC अभ्यर्थियों को 11 सितंबर 2026 तक पंजीयन कराना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित Google Sheet में आवश्यक जानकारी भरनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपना पंजीयन पूरा कर लें, ताकि उन्हें इस अभ्यास सत्र का लाभ मिल सके।

Read More जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता

जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
आयोजन या पंजीयन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी केदार पटेल – 9425502970 और चंद्रेश – 7389931878 से संपर्क कर सकते हैं।

युवाओं की तैयारी को मजबूत करने की कोशिश
जिला प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग पहल की जा रही हैं। ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के जरिए CGPSC अभ्यर्थियों को सिर्फ परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि इंटरव्यू के वास्तविक अनुभव से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Tags:

Latest News

बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित