सोशल मीडिया चैट्स से कैंपस में बवाल: GGU में महापुरुषों पर टिप्पणी के बाद मारपीट, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया चैट्स से कैंपस में बवाल: GGU में महापुरुषों पर टिप्पणी के बाद मारपीट, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में लॉ स्टूडेंट्स के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों ने छात्रों के बीच तनाव पैदा कर दिया है। मामला तब भड़क उठा जब इंस्टाग्राम चैट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां की गई थीं।comp-8-10_1777135340

विवाद के केंद्र में चार छात्र प्रियांशु सिंह, कौस्तुभ मणि पांडेय, अंशुमान सिंह और तोफान चंद्रनायक बताए जा रहे हैं। वायरल चैट्स सामने आने के बाद छात्रों का एक समूह स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के पास इकट्ठा हुआ और विरोध प्रदर्शन शुरू किया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आते हैं।befunky-collage-5-2_1777133598

घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विवाद बढ़ चुका था। विश्वविद्यालय के केंद्रीय सुरक्षा अनुभाग ने इस पूरे मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि यह मामला छात्रों के बीच का है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।comp-82_1777135157
 
इधर, मामले ने तूल पकड़ते हुए सामाजिक और राजनीतिक रंग भी ले लिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। लगातार सामने आ रहे विवादों के बीच कैंपस की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित कर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

Read More प्रेम विवाह का विरोध या कानून हाथ में? महिला ने लगाए अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोप, 14 दिन तक फरार रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त 'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त
CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"
Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में
Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग
Jagdalpur Central Jail Wedding: अदालत की अनुमति से जेल में रची गई शादी, 15 साल बाद बना सेंट्रल जेल विवाह का साक्षी
Cancer Treatment Fraud: 'चमत्कारी इलाज' के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा खेल
Maharashtra TET Paper Leak: बिहार से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड बृजेंद्र गुप्ता, कई राज्यों में फैला था पेपर लीक सिंडिकेट