रायपुर में सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी, पारिवारिक तनाव की आशंका

रायपुर में सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी, पारिवारिक तनाव की आशंका

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा स्थित आदर्श नगर में रविवार रात यह घटना हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां मृतक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ वहीं निवास कर रहे थे। घटना के वक्त उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिससे परिजनों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।j6r5ua_1777271630

प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि जय साहू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद, विशेषकर वैवाहिक मतभेद, संभावित कारणों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी, जिससे पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Read More Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका

बताया जाता है कि धनीराम साहू का क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव रहा है, जिसके चलते घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचने लगे। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे