शराब के साए में बर्बाद हो रहा गांव! रिश्ते टूटे, युवाओं की शादी रुकी… अब ग्रामीणों ने प्रशासन को दी चक्काजाम की चेतावनी

शराब के साए में बर्बाद हो रहा गांव! रिश्ते टूटे, युवाओं की शादी रुकी… अब ग्रामीणों ने प्रशासन को दी चक्काजाम की चेतावनी

धमतरी: धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड का ग्राम कल्ले इन दिनों अवैध शराब कारोबार की वजह से बदनामी और सामाजिक संकट का सामना कर रहा है। गांव में पिछले एक दशक से खुलेआम अवैध शराब बिक्री होने का आरोप है, जिसके चलते यहां का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत ने गांव की नई पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल दिया है और हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब दूसरे गांवों के लोग यहां रिश्तेदारी करने से भी कतरा रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की पहचान अब विकास या संस्कृति से नहीं बल्कि अवैध शराब के अड्डों से होने लगी है। इसका सबसे बड़ा असर युवाओं के वैवाहिक जीवन पर पड़ रहा है। लड़कों के लिए रिश्ते नहीं आ रहे और लड़कियों के परिवार भी इस गांव में शादी करने से साफ इनकार कर रहे हैं। माता-पिता का कहना है कि बच्चों की उम्र निकलती जा रही है, लेकिन गांव की बदनाम छवि के कारण रिश्ते तय नहीं हो पा रहे। लोगों का आरोप है कि शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज, विवाद और असामाजिक गतिविधियां होती हैं, जिससे पूरे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है।

स्थिति से परेशान होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सरपंच समेत ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगी तो वे आंदोलन, धरना और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। गांव के लोगों ने इसे सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं बल्कि सामाजिक अस्तित्व का संकट बताया है।

Read More डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार

इस मामले में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और आवेदन को पुलिस अधीक्षक के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। प्रशासन ने दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हालांकि अब गांव के लोग प्रशासनिक आश्वासन से ज्यादा जमीनी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Read More अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल