रायपुर में साइबर अपराध का बड़ा मामला: रिटायर्ड डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी, 55 लाख रुपये पुलिस ने रोके

रायपुर में साइबर अपराध का बड़ा मामला: रिटायर्ड डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी, 55 लाख रुपये पुलिस ने रोके

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 74 वर्षीय रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर स्वपन कुमार सेन साइबर ठगों का शिकार बने। आरोपियों ने उन्हें 10 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और कुल 1.28 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद 55 लाख रुपये रोक लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और वाट्सएप कॉल के माध्यम से डॉक्टर को झांसे में लिया। ठगों ने क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी की फर्जी FIR दिखाकर डॉक्टर को डराया और बैंक खाता व FD की जानकारी साझा करने के लिए मजबूर किया।

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने डर के कारण अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर की। 3 जनवरी को 34 लाख रुपये, 13 जनवरी को 39 लाख रुपये और 16 जनवरी को FD तोड़कर 55 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए गए। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने यह रकम होल्ड करा दी है।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विधानसभा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल या संदेशों पर भरोसा न करने की चेतावनी दी है।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार