निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

सड़क पर मवेशी हटाने के लिए 19 अगस्त को की गई थी शिकायत, 5 अक्टूबर को आया कॉल, हर महीने औसतन 500 शिकायतें, 450 हैं पेंडिंग

निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

रायपुर ।आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए शुरू किया गया 'निदान 1100' सिस्टम अब खुद सुस्त और बीमार हो गया है। शिकायतों के निपटारे की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोगों का इस 'त्वरित समाधान' वाली व्यवस्था से भरोसा उठने लगा है। लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती का एक बड़ा और हैरान करने वाला उदाहरण टुंडा इलाके से सामने आया है। यहां सड़क पर बैठे गोवंश को हटाने के लिए 19 अगस्त को शिकायत (नंबर-20260819765033) दर्ज कराई गई थी, लेकिन सिस्टम को हरकत में आने और शिकायतकर्ता से संपर्क करने में ही 47 दिन लग गए।

शिकायतकर्ता के पास सीधे 5 अक्टूबर को कॉल आया। 47 दिन बाद कॉल कर पूछा गया कि समस्या वाली लोकेशन कहाँ है। यह कोई इकलौता मामला नहीं है, बल्कि यह सिस्टम की कार्यप्रणाली का एक नमूना भर है।

पेंडेंसी का अंबार: 450 शिकायतें धूल फांक रहीं

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, निदान 1100 में फिलहाल करीब 450 शिकायतें पेंडिंग पड़ी हैं, जिनका अब तक कोई निराकरण नहीं हो सका है। वहीं, हर महीने औसतन 450 से 500 नई शिकायतें दर्ज हो रही हैं। टुंडा मामले में 47 दिन बाद आए कॉल से यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की रफ्तार कितनी लचर और धीमी है। अगर यही हाल रहा तो पेंडेंसी का यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा, और 'निदान' सिर्फ एक नाम बनकर रह जाएगा।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

नवा रायपुर में भी सड़कों पर मवेशियों का डेरा

मवेशियों की समस्या सिर्फ शहर के भीतर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रशासनिक केंद्र नवा रायपुर में भी गंभीर रूप ले चुकी है। यहां सुबह से लेकर देर रात तक कई प्रमुख सड़कों पर गोवंश के झुंड बैठे नजर आते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सड़क पर मवेशियों के आ जाने से हर समय बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है। आम लोगों से लेकर बड़े अफसरों तक को नवा रायपुर में आवाजाही के दौरान इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन एनआरडीए (NRDA) स्तर पर इस समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस और प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

 पुलिस ने भी खड़े किए हाथ, 112 से मिला जवाब - यह हमारे दायरे में नहीं

जब सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए और तत्काल मदद की उम्मीद में डायल 112 पर कॉल किया गया, तो वहां से भी निराशा ही हाथ लगी। पुलिस की ओर से साफ और दो टूक जवाब मिला कि यह समस्या उनके दायरे में नहीं आती और इसका समाधान उनके स्तर पर नहीं हो सकता। 112 जैसी इमरजेंसी सेवा के इस जवाब ने लोगों को और भी असहाय कर दिया है।

निदान 1100 में हर महीने 500 नई शिकायतें आ रही हैं और 450 से ज्यादा केस पहले से धूल फांक रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लंबित शिकायतों के निपटारे की समयसीमा (Time Limit) क्या तय की गई है? जब एक शिकायत पर 47 दिन बाद कॉल आ रहा है और 112 जैसी इमरजेंसी सेवा भी मवेशियों के मामले में हाथ खड़े कर दे रही है, तो आम आदमी तत्काल मदद के लिए आखिर कहां जाए? क्या महीनों बाद आने वाले एक फोन कॉल को 'त्वरित समाधान' कहा जा सकता है?

 

निदान में शिकायत प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश हैं। अगर किसी कारण से देरी की जा रही होगी तो इसे चेक करवा लेते हैं।"

  • विनोद पांडे, अपर आयुक्त,
  • नगर निगम रायपुर
Tags:

Latest News

Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन
Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत
जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर
Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास
निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?
स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...
चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....
धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति