शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब

शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का ढर्रा क्यों बिगड़ रहा है, इसका जवाब शिक्षा विभाग के अपने ढीले-ढाले कामकाज में ही छिपा है। राज्य के स्कूलों में शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ाने वाले कई शिक्षक जिला दफ्तरों में बैठकर फाइलों का काम निपटा रहे हैं। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के बंद होने के बाद भी पुराने ढांचे के तहत बने डीएमसी (जिला मिशन समन्वयक) के पदों पर शिक्षक ही जमे हुए हैं। इस पर विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

साल 2019 में राजीव गांधी शिक्षा मिशन का नाम बदलकर समग्र शिक्षा अभियान कर दिया गया था। अब सभी योजनाएं इसी नए मिशन से चल रही हैं। इसके बाद भी पुराने सिस्टम के डीएमसी पद प्रदेश के सभी 33 जिलों में अब तक चल रहे हैं। विभाग ने कभी यह देखने की जरूरत नहीं समझी कि आज के समय में इन पदों की कितनी जरूरत है और इससे स्कूलों में शिक्षकों की किल्लत कितनी बढ़ रही है।

विधानसभा में दी गई सरकारी जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 50,472 पद खाली हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब स्कूलों में शिक्षकों का अकाल है, तो मास्टरजी को जिला दफ्तरों के प्रशासनिक और लिखा-पढ़ी के काम में क्यों लगाया गया है? क्या जिलों में यह काम विभाग के बाकी अफसरों और कर्मचारियों से नहीं कराया जा सकता?

Read More Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत

शिक्षाविदों का कहना है कि जब जिलों में डीएमसी, एबीईओ और एडीईओ जैसे अफसर पहले से तैनात हैं, तो शिक्षकों से क्लर्क वाला काम कराने का क्या तुक है? डीएमसी का मुख्य काम योजनाओं का तालमेल, देखरेख और रिपोर्ट बनाना है। शिक्षकों को स्कूलों से हटाकर फाइलें बनवाना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। दफ्तरों में जमे शिक्षकों को तुरंत वापस कक्षाओं में भेजा जाना चाहिए, ताकि पढ़ाई पटरी पर लौट सके।

Read More धमतरी में सड़क की बदहाली से ग्रामीण हलाकान, सोरिद-बागतराई मार्ग पर हर दिन हादसे का खतरा

मामले में समग्र शिक्षा मिशन के एएमडी के. कुमार का कहना है कि इसमें क्या तकनीकी दिक्कत है, इसे दिखवा लेते हैं। सेटअप के बारे में भी जानकारी लेकर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Tags:

Latest News

गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला
शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब? पूर्णिमा तिथि पर तर्पण के नियम, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें
घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान
हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस