बकाया बिजली बिल पर बड़ी कार्रवाई: राजिम में 386 कनेक्शन काटे गए, 31 उपभोक्ताओं पर FIR दर्ज

बकाया बिजली बिल पर बड़ी कार्रवाई: राजिम में 386 कनेक्शन काटे गए, 31 उपभोक्ताओं पर FIR दर्ज

गरियाबंद। जिले के राजिम क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत वितरण कंपनी ने सख्त रुख अपनाया है। नवापारा-राजिम संभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक साथ 386 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि सभी कनेक्शन GPS आधारित सिस्टम के जरिए डिस्कनेक्ट किए गए। विभाग की इस तकनीकी और सख्त पहल ने बकायादारों में चिंता बढ़ा दी है।

71 लाख से ज्यादा का बकाया, विभाग ने उठाया कड़ा कदम
विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि 386 उपभोक्ताओं पर कुल 71 लाख 35 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर विभाग ने नियमों के तहत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की।

स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ पर FIR
इतना ही नहीं, विभाग ने स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। FIR दर्ज होने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऑनलाइन माध्यम से डिस्कनेक्ट कर दिए गए हैं। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिल वसूली और स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ के मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के बीच सतर्कता बढ़ गई है।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच