Bastar Tribal Girls Pilot Training: अब बस्तर की बेटियां भी उड़ाएंगी विमान, इंडिगो देगा पायलट बनने का मौका

Bastar Tribal Girls Pilot Training: अब बस्तर की बेटियां भी उड़ाएंगी विमान, इंडिगो देगा पायलट बनने का मौका

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उनके लिए कमर्शियल पायलट बनने का सपना हकीकत में बदल सकता है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान के सहयोग से इंडिगो एयरलाइंस की सीएसआर इकाई द्वारा 'Giving Wings to Fly' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस विशेष पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्राओं को विमानन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम उन युवतियों के लिए शुरू किया गया है, जो प्रतिभा और क्षमता होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं है। चयनित छात्राओं को कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे वे देश के तेजी से बढ़ते विमानन क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें। कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसे बस्तर की बेटियों के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए सभी संबद्ध महाविद्यालयों से पात्र छात्राओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने का आग्रह किया है। इस कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का भारतीय महिला होना अनिवार्य है। साथ ही उसकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पात्रता की प्रमुख शर्तें:

Read More CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

  • 10+2 में अंग्रेजी, भौतिकी और गणित विषय होना आवश्यक
  • प्रत्येक विषय में न्यूनतम 51 प्रतिशत अंक
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का वैध प्रमाण-पत्र
  • विमानन क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक छात्राएं आवेदन कर सकती हैं

इच्छुक छात्राएं 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल इंडिगो के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा महाविद्यालयों को भी पात्र छात्राओं का विवरण निर्धारित गूगल फॉर्म के जरिए विश्वविद्यालय को भेजना होगा।

Read More छत्तीसगढ़ के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़कर 62 वर्ष हुई: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर राज्य शासन का फैसला, राजपत्र में अधिसूचना जारी

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल केवल रोजगार का अवसर नहीं है, बल्कि बस्तर की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण जैसी महंगी शिक्षा तक पहुंच बनाकर यह कार्यक्रम ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। बस्तर की बेटियों को अब सिर्फ सपने देखने की नहीं, बल्कि आसमान में उड़ान भरकर उन्हें पूरा करने की भी ताकत मिलने जा रही है।

Tags:

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश