रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट

रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित 'सीक्रेट पूल पार्टी' के पोस्टर ने विवाद खड़ा कर दिया है। पोस्टर में 4999 एंट्री फीस, खूबसूरत मॉडल्स और एक्ट्रेसेस के साथ इंटरैक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और भुगतान के बाद ही लोकेशन बताने जैसे दावे किए गए हैं। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टर में क्या किया गया दावा?
सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी एक गोपनीय स्थान पर आयोजित होगी और इसमें केवल चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। पोस्टर के अनुसार, एंट्री फीस जमा करने के बाद ही आयोजन स्थल की जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, पोस्टर में आयोजकों का नाम, आयोजन स्थल और अन्य आधिकारिक विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, जिससे इसकी सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं।Social media promotion

साइबर टीम कर रही जांच
पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह पोस्टर किस सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया गया और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पोस्टर किसी वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या फिर केवल प्रचार अथवा लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया है।

Read More Raipur Temple Controversy: शीतला मंदिर के सूचना बोर्ड पर बवाल, यादव समाज के प्रदर्शन के बाद पीठाधीश पर FIR

बजरंग दल ने जताई आपत्ति
इस कथित आयोजन को लेकर बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह के पोस्टर सामने आ चुके हैं और अगर इस तरह का आयोजन किया जाता है तो उसका विरोध किया जाएगा।Pool party

Read More शिक्षकों के डेटा पर किसकी नजर? साइबर ठगों के निशाने पर पूरा शिक्षक वर्ग

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ऐसे आयोजन बिना अनुमति के किए जाते हैं तो इससे शहर का माहौल प्रभावित हो सकता है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है। पोस्टर में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तविक आयोजन था या केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित एक प्रचार सामग्री।

Tags:

Latest News

एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत
दीपावली पर नहीं चलेगी बाजारों में मनमानी, सड़क पर टेंट-सामान लगाया तो बढ़ेगी मुश्किलें  
शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले
निर्माण कार्यों में तेजी लाने PWD ने किए 91 उप अभियंताओं के तबादले
शिक्षकों के डेटा पर किसकी नजर? साइबर ठगों के निशाने पर पूरा शिक्षक वर्ग
बिलासा एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा अलायंस एयर का विमान, दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
धान बेचने जा रहे किसानों के लिए जरूरी खबर, अब OTP से नहीं होगा सत्यापन
पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस
बिरयानी की चाह में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, चाकू और बाइक जब्त
सत्ता की मलाई का संग्राम, प्रभारी मंत्री के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा!