महादेव एप केस: 'मिस्ट्री स्पिनर' के नाम से ओमान पहुंचा सौरभ, फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट ने बढ़ाई भारत लाने की चुनौती

महादेव एप केस: 'मिस्ट्री स्पिनर' के नाम से ओमान पहुंचा सौरभ, फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट ने बढ़ाई भारत लाने की चुनौती

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की फरारी का खेल अब खत्म हो गया है। ओमान में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। भारतीय जांच एजेंसियों की पकड़ से दूर रहने के लिए सौरभ ने न केवल अपनी नागरिकता बदली, बल्कि जन्मतिथि में भी हेरफेर कर दिया। मीडिया की पड़ताल में सामने आया है कि उसने एक फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के सहारे ओमान में प्रवेश किया। इस पासपोर्ट में तस्वीर सौरभ की ही है, परंतु नाम श्रीलंका के पूर्व स्टार स्पिनर अजंता मेंडिस (Ajanta Mendis) का दर्ज है।

असल में क्रिकेटर के नाम की स्पेलिंग 'Ajantha' होती है। फर्जी पासपोर्ट में अंग्रेजी के 'h' अक्षर को हटाकर 'Ajanta' लिखा गया है, जिससे नाम मिलता-जुलता रहे। इस इंडोनेशियाई पासपोर्ट का नंबर E3387986 है। इसमें जो जन्मतिथि (11 मार्च 1998) डाली गई है, उसके हिसाब से सौरभ की उम्र 28 वर्ष बताई गई है। यह दस्तावेज इसी साल 21 जून 2024 को जारी किया गया, जिसकी वैधता 21 जून 2034 तक दिखाई गई है। एजेंसियां अब इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि ओमान पहुंचने के लिए उसने इसी फर्जी पहचान का सहारा लिया था या किसी अन्य दस्तावेज का।

क्रिकेटर का नाम ही क्यों?

Read More कांच और कचरे के नीचे छिपा था गांजे का जखीरा, महासमुंद में 170 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार

फर्जी पहचान के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेटर का नाम रखने के पीछे की वजह अभी जांच के दायरे में है। अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि यह नाम सौरभ की अपनी पसंद था या फर्जी कागजात तैयार करने वाले नेटवर्क की करतूत। पूर्व क्रिकेटर अजंता मेंडिस का इस घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। क्रिकेट जगत में अजंता मेंडिस 'मिस्ट्री स्पिनर' के रूप में जाने जाते थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'कैरम बॉल' को मशहूर करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। शुरुआती दौर में उनकी गेंदों को समझना दिग्गजों के लिए भी चुनौतीपूर्ण था। सौरभ भी जांच एजेंसियों के साथ कुछ ऐसा ही 'मिस्ट्री' वाला खेल खेल रहा था।

Read More तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

भारत वापसी में होगी देरी

अधिकारियों का मानना है कि फर्जी पासपोर्ट का यह नया मामला सौरभ के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को लंबा खींच सकता है। ओमान के कानूनों के मुताबिक, सबसे पहले वहां की पुलिस फर्जी दस्तावेजों के आरोप में अपनी कानूनी प्रक्रिया और जांच पूरी करेगी। उस कार्रवाई के बाद ही भारत के प्रत्यर्पण निवेदन पर विचार किया जाएगा। फिलहाल भारत सरकार और जांच एजेंसियां दोनों देशों के बीच मौजूद प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे वापस लाने की कवायद में जुटी हुई हैं।

2023 से चल रहा था फरार

महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का कथित सरगना सौरभ 2023 से ही भारतीय एजेंसियों की पहुंच से बाहर था। उसकी तलाश में इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। ईडी का आरोप है कि इस सट्टा एप के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए का अवैध लेनदेन किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के इस बड़े मामले में जांच एजेंसी अब तक सौरभ और उसके सहयोगियों की कई संपत्तियां अटैच कर चुकी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन