महादेवघाट में फिर हादसा: बहन की अस्थियां विसर्जित करने गया भाई तेज बहाव में डूबा, परिजन देखते रह गए; SDRF पर देरी का आरोप

महादेवघाट में फिर हादसा: बहन की अस्थियां विसर्जित करने गया भाई तेज बहाव में डूबा, परिजन देखते रह गए; SDRF पर देरी का आरोप

रायपुर। महादेवघाट पर शुक्रवार दोपहर एक परिवार के लिए मातम और गहरा हो गया। बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा युवक अस्थि विसर्जन के बाद नदी में नहाने उतरा, लेकिन तेज बहाव के बीच अचानक गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी की लहरों में बह गया। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। परिजन युवक को आंखों के सामने नदी में संघर्ष करते देखते रहे, लेकिन तेज बहाव के कारण किसी की हिम्मत नदी में उतरकर उसे बचाने की नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद डीडीनगर थाना पुलिस और SDRF की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

बहन की अस्थियां विसर्जित करने आया था युवक
जानकारी के मुताबिक, रायपुरा सतनामीपारा निवासी युधिष्ठिर सारंग अपने परिवार के साथ बहन की अस्थियां विसर्जित करने महादेवघाट पहुंचा था। बताया जा रहा है कि हाटकेश्वर महादेव मंदिर के पास बने घाट पर अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद युधिष्ठिर नदी में नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गया।

तैरना जानता था, फिर भी बहाव से नहीं निकल पाया
परिजनों के मुताबिक, युधिष्ठिर को तैरना आता था। पानी में जाने के बाद उसने तेज बहाव के बीच खुद को संभालने और वापस किनारे आने की पूरी कोशिश की। वह हाथ-पैर चलाकर किनारे की ओर आने का प्रयास करता रहा, लेकिन नदी का बहाव लगातार उसे गहराई की तरफ खींचता रहा। कुछ देर बाद उसकी सांसें फूलने लगीं और वह पानी के भीतर चला गया। परिजन मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन तेज बहाव के कारण नदी में उतरना बेहद जोखिम भरा था। कुछ ही पलों में युवक उनकी आंखों के सामने पानी में गायब हो गया।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

हादसे के बाद घाट पर मची चीख-पुकार
युवक के नदी में बहने की खबर मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन बदहवास हालत में मदद की गुहार लगाते रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डीडीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को भी बुलाया गया। नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

Read More Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई

SDRF के देर से पहुंचने का परिजनों ने लगाया आरोप
हादसे के बाद युवक के परिजनों ने SDRF की टीम के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी SDRF की टीम करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार, घटनास्थल पर पहले से SDRF की टीम तैनात नहीं थी। सूचना मिलने के बाद टीम माना से महादेवघाट पहुंची, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने में देरी हुई। हालांकि, SDRF के पहुंचने में देरी को लेकर लगाए गए इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में चुनौती
महादेवघाट पर नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टीम नदी में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है। पुलिस और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। युवक के मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक परिवार पहले ही था गम में, हादसे ने बढ़ाया दुख
जिस परिवार के लोग बहन की अस्थियां विसर्जित कर अंतिम विदाई देने महादेवघाट पहुंचे थे, उसी दौरान भाई के नदी में बह जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब परिजन नदी किनारे बैठकर उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब रेस्क्यू टीम युधिष्ठिर का पता लगा सके। फिलहाल, तलाश अभियान जारी है।

Tags:

Latest News

जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी