यात्रियों के लिए अलर्ट: रायपुर-बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द, जानिए पूरी लिस्ट

यात्रियों के लिए अलर्ट: रायपुर-बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द, जानिए पूरी लिस्ट

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डि-लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण 22 और 23 मार्च को कुल 8 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रेलवे के अनुसार, लेवल क्रॉसिंग नंबर 389 पर बन रहे रोड अंडरब्रिज की अंतिम प्रक्रिया के तहत ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी वजह से बिलासपुर, रायपुर और इतवारी रूट की कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं।

22 मार्च को रायपुर-बिलासपुर मेमू (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड (68734), गेवरा रोड-बिलासपुर (68733), बिलासपुर-रायपुर (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) और रायपुर-इतवारी पैसेंजर (58205) रद्द रहेंगी। इसके अलावा 23 मार्च को इतवारी-रायपुर (58206) और रायपुर-बिलासपुर मेमू (58202) भी नहीं चलेंगी।

Read More CGPSC Scam: ED के शिकंजे में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, WhatsApp चैट बनी अहम कड़ी; कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड

वहीं कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। 22 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली मेमू पैसेंजर (68862) बिलासपुर तक ही संचालित होगी और आगे का सफर रद्द रहेगा। इसी तरह गोंदिया से झारसुगुड़ा जाने वाली ट्रेन (68861) बिलासपुर से ही शुरू होगी।

Read More छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, अचानक ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ यात्रा की योजना बनाएं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर यातायात और अधिक सुचारु होने की उम्मीद है।

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO