देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

न ढूंढ़ने की कोशिश हुई, न एफआईआर; सरकारी रिकॉर्ड में 'पितृ पर्वत' का नाम तक दर्ज नहीं

देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

इंदौर.जिस देवधरम टेकरी (पितृ पर्वत) पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस बन चुका है, असल में उस देवधरम टेकरी का मूल मालिक इंदौर नगर निगम है। इसी पहाड़ी पर धर्मशाला निर्माणाधीन है। साथ ही बटुकों को ठहराने के लिए हॉस्टल बनाया जा रहा है। मगर नगर निगम दफ्तर से अपने ही मालिकाना हक वाली इस टेकरी की मूल फाइल ही गायब है।

करीब 26 साल पहले नगर निगम ने यहां हरियाली उगाने का प्रस्ताव पारित किया था। पितृ-पर्वत योजना भी मंजूर हुई थी। पितृ-पर्वत के प्रस्तावों की पूरी जानकारी उसी फाइल में मौजूद थी। दो दशक से भी ज्यादा का वक्त निकल गया, मगर गायब फाइल को ढूंढ़ने की कोशिश भी नहीं की गई। प्रशासनिक लापरवाही ऐसी कि निगम ने आज तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

कागजों में सिर्फ 'देवधरम पानी की टंकी'

Read More म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार

नगर निगम के रिकॉर्ड में पितृ-पर्वत नाम की कोई जगह मौजूद ही नहीं है। सरकारी रिकॉर्ड में पूरी पहाड़ी देवधरम पानी की टंकी के नाम से दर्ज है। इसीलिए निगम के साल 2000 में आए प्रस्तावों में भी इसे देवधरम पानी की टंकी के नाम से ही संबोधित किया गया है।

Read More CG News: रायपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे से मिले फेंटानिल और इंजेक्शन; ओवरडोज की आशंका में जांच

दिसंबर 2000 का वो आखिरी प्रस्ताव

देवधरम टेकरी के विषय में निगम रिकॉर्ड में कोई प्रस्ताव यदि आया था, तो दिसंबर 2000 में परिषद से पारित वह आखिरी प्रस्ताव था। इसके बाद किसी बैठक में देवधरम टेकरी को लेकर कोई नया प्रस्ताव नहीं लाया गया है। न ही यहां हरियाली उगाने को लेकर और न ही इस सरकारी जमीन को किसी अन्य को देने का कोई प्रस्ताव नगर निगम में मौजूद है।

मृत अफसर के मत्थे जिम्मेदारी

गायब फाइल की जिम्मेदारी उस अफसर के नाम पर बताई जा रही है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि यह फाइल जिस अफसर संतोष मोदी के पास होने की बात रिकॉर्ड में दर्ज है, वे नगर निगम में सचिव का कार्यभार संभाल चुके थे। उनका काफी पहले ही निधन हो चुका है। टेकरी पर हरियाली का प्रस्ताव जून 2000 को पास हुआ था। पितृ-पर्वत योजना भी मंजूर हुई थी, लेकिन 26 साल से पूरी फाइल ही गायब है।

Tags:

Latest News

भाजपा के 20 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब, 3 मंत्री भी लपेटे में; संगठन का अलर्ट- ग्राउंड पर सुधरो वरना कटेगा टिकट भाजपा के 20 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब, 3 मंत्री भी लपेटे में; संगठन का अलर्ट- ग्राउंड पर सुधरो वरना कटेगा टिकट
Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी विश्वकर्मा पूजा, पूजा की थाली में जरूर रखें ये जरूरी सामग्री
अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान
देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब
कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि