फर्जी नामों की छंटनी के बाद रायपुर प्रेस क्लब चुनाव का रास्ता साफ, अब कलेक्टर की निगरानी में होगा मतदान

फर्जी नामों की छंटनी के बाद रायपुर प्रेस क्लब चुनाव का रास्ता साफ, अब कलेक्टर की निगरानी में होगा मतदान

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव को लेकर चल रही खींचतान अब खत्म हो गई है। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और फर्जी नाम जोड़े जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच के बाद सूची से फर्जी नाम काट दिए गए हैं, जिसके बाद अब कलेक्टर की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं।

राजधानी के पत्रकारों के बीच लंबे समय से इस बात को लेकर विवाद था कि वोटर लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जो पत्रकारिता से नहीं जुड़े हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मतदाता सूची को सुधारा गया है। अब केवल पात्र सदस्यों की सूची के आधार पर ही निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

कलेक्टर की निगरानी में निष्पक्ष चुनाव
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होंगे। कलेक्टर रायपुर के आदेशानुसार, 13 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि मतदाता सूची से विवादित नाम हटाए जाने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई है।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

चुनावी गणित: 6 से शुरू होगा नामांकन
फर्जी नामों की सफाई के बाद अब असली वोटरों के हाथ में क्लब की कमान होगी। 6 जनवरी से नामांकन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे और 13 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। 13 जनवरी को शाम 4 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Read More Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता