अभनपुर मड़ई मेला बना रणक्षेत्र: चाकूबाजी और वाहन रौंदने की सनसनीखेज घटना, एक की मौत, पांच घायल, मेला परिसर में दहशत

अभनपुर मड़ई मेला बना रणक्षेत्र: चाकूबाजी और वाहन रौंदने की सनसनीखेज घटना, एक की मौत, पांच घायल, मेला परिसर में दहशत

राजिम। राजिम के अभनपुर थाना क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला उस समय दहशत का केंद्र बन गया, जब मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गाड़ी साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे भड़का विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान इनोवा कार सवार चार लोग और बाइक पर सवार तीन युवक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए।

कार सवारों का पलटवार, कुचलकर ली जान
चाकू से हमले के बाद आक्रोशित कार सवारों ने बाइक सवार युवकों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस दौरान कैलाश, निवासी अभनपुर, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

घायलों का इलाज जारी
घटना में घायल सभी पांच लोगों को तत्काल अभनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है। मेला परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

मेला क्षेत्र में फैला खौफ
इस हिंसक घटना के बाद मड़ई मेला क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक