​नहीं चला कोई दांव, न मिला आशीर्वाद : बिलासपुर प्रेस क्लब में अजीत मिश्रा का जलवा, बुद्धिजीवियों के मार्गदर्शन की हुई बड़ी जीत

​नहीं चला कोई दांव, न मिला आशीर्वाद : बिलासपुर प्रेस क्लब में अजीत मिश्रा का जलवा, बुद्धिजीवियों के मार्गदर्शन की हुई बड़ी जीत

बिलासपुर। शहर के राघवेंद्र राव सभा भवन में रविवार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में विकास पैनल ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए सभी छह पदों पर कब्जा जमा लिया है। विकास पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अजीत मिश्रा ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी को 62 वोटों के भारी अंतर से हराया। फर्म्स एंड सोसाइटी के उप पंजीयक और चुनाव अधिकारी की निगरानी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। कुल 447 मतदाताओं में से 386 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शाम 6 बजे जैसे ही गिनती शुरू हुई, शुरुआती रुझानों से ही विकास पैनल ने बढ़त बना ली थी। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद समर्थकों ने राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर में जमकर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाला। प्रशासन सोमवार को सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपेगा।

चुनाव के नतीजे और वोटों का गणित

Read More नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम

अध्यक्ष पद के लिए विकास पैनल के अजीत मिश्रा को 204 वोट मिले, जबकि आशीर्वाद पैनल के दिलीप यादव 142 वोटों पर सिमट गए। विकल्प पैनल के मदन ठाकुर को केवल 35 वोट ही मिल पाए।

Read More महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान

उपाध्यक्ष पद पर विकास पैनल के विजयक्रांति तिवारी ने चतुष्कोणीय मुकाबले में 193 वोट पाकर 63 वोटों से जीत दर्ज की। उनके सामने आशीर्वाद पैनल के गोपी डे को 130, दीपक राई को 54 और रमण किरण को मात्र 4 वोट मिले।

सचिव पद के लिए भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां विकास पैनल के संदीप करिहार ने 189 वोट हासिल कर रवि शुक्ला (163 वोट) को 26 मतों से पटखनी दी। प्रवीर भट्टाचार्य को इस दौड़ में केवल 26 वोट मिले।

अन्य पदों पर भी विकास पैनल का जलवा

सह सचिव पद के लिए विकास पैनल के हरिकिशन गंगवानी को 156 वोट मिले। उन्होंने आशीर्वाद पैनल के रमेश राजपूत (146 वोट) को 10 वोटों के मामूली अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर किशोर कुमार सिंह ने 189 वोट पाकर 82 वोटों से बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने लोकेश बाघमारे (107 वोट) और आशीष मौर्या (86 वोट) को पीछे छोड़ा। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश यादव ने 208 वोट लेकर उषा सोनी (136 वोट) और राजू शर्मा (35 वोट) को मात दी।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पत्रकारों के बीच इस जीत को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच