400 करोड़ का प्रोजेक्ट 'एक्स-रे' खुद फाइलों में अटका ; मिट्टी की जांच हुई, मगर टेंडर को दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार

400 करोड़ का प्रोजेक्ट 'एक्स-रे' खुद फाइलों में अटका ; मिट्टी की जांच हुई, मगर टेंडर को दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार

रायपुर। शहर के व्यस्त हाईवे चौराहों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तैयार किया गया प्रोजेक्ट 'एक्स-रे' दो साल बाद भी खुद फाइलों के जाम में फंसा हुआ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 400 करोड़ रुपये का यह खाका खींचा था। कागजों पर दौड़ते इस प्रोजेक्ट की हकीकत यह है कि मिट्टी परीक्षण और डिजाइन का काम तो पूरा हो चुका है, लेकिन टेंडर की फाइल दिल्ली मुख्यालय में अटक कर रह गई है। नतीजा, हाईवे से गुजरने वाले लाखों वाहन रोज उसी पुरानी जाम की परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

सिर्फ बजट तय करने में गुजारे कई महीने

विभाग ने बजट और फाइलें आगे बढ़ाने की कसरत में ही डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त गुजार दिया। शहर अब आउटर तक फैल चुका है, नई कॉलोनियां हाईवे के किनारे बस रही हैं। इन चौकों से रोजाना लाखों गाड़ियां गुजरती हैं।

Read More CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद

  •  यातायात सुगम बनाने के लिए 400 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का प्रस्ताव बना।
  •  टेंडर मंजूरी का प्रस्ताव एनएचएआई हेडक्वार्टर भेजा गया है, जहां से अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।
  •  काम शुरू होने की तो बात ही छोड़िए, अभी टेंडर की प्रक्रिया तक नहीं हो पाई है।

70 करोड़ का मुआवजा 

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

प्रोजेक्ट के तहत निजी जमीन का अधिग्रहण भी किया जाना है। इसके एवज में करीब 70 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर बांटे जाने का अनुमान है। सरकार को निर्माण के साथ जमीन पर भी मोटा पैसा खर्च करना है, फिर भी टेंडर अटका होने से अधिग्रहण की यह प्रक्रिया ठप पड़ी है। उद्योग भवन के सामने रिंग रोड के दोनों तरफ बड़ी आबादी रहती है। रोजाना हजारों लोग सड़क पार करके कॉलोनियों और शहर की तरफ आते-जाते हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही यहां ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है।

तेलीबांधा चौक पर सबसे ज्यादा दबाव

इस पूरी योजना में सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव तेलीबांधा चौक पर है। एक्सप्रेस-वे, वीआईपी रोड, रिंग रोड और शहर के भीतर का ट्रैफिक इसी जगह आकर आपस में मिलता है।

  •  पीक आवर में हालात ऐसे हो जाते हैं कि कुछ किलोमीटर रेंगने में भी लंबा वक्त लग जाता है।
  •   इसी दिक्कत को दूर करने के लिए यहां प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है।
  •  अलग-अलग प्रस्तावों में इसकी लंबाई 1.5 से 3.5 किलोमीटर के बीच रखी गई है।
  •  इसे छह लेन का बनाया जाना है, लेकिन यह सब तभी संभव होगा जब दिल्ली से फाइल पास होगी।

राहत में लगेंगे 3 से 4 साल

जानकारों की मानें तो टेंडर पास होने के बाद भी कई अड़चनें बाकी हैं। निर्माण एजेंसी तय होगी, फिर जमीन ली जाएगी, वर्क ऑर्डर निकलेगा तब जाकर कहीं ईंट-गिट्टी का काम दिखेगा। यानी अगर आज टेंडर हो भी जाए, तो शहरवासियों को ट्रैफिक के इस झमेले से छुटकारा पाने में 3 से 4 साल का लंबा समय लग जाएगा।

मिट्टी परीक्षण का काम हो चुका है। टेंडर मंजूरी के लिए प्रस्ताव हेडक्वार्टर भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।" - दिग्विजय सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

 

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार