गाड़ियों के आगे सड़क पर लेटकर शूटिंग! इंदौर की इन्फ्लुएंसर का VIDEO वायरल, पुलिस बोली- नियम टूटा तो होगी कार्रवाई

गाड़ियों के आगे सड़क पर लेटकर शूटिंग! इंदौर की इन्फ्लुएंसर का VIDEO वायरल, पुलिस बोली- नियम टूटा तो होगी कार्रवाई

इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इंदौर में ट्रैफिक नियमों और सार्वजनिक जगहों पर कंटेंट शूट करने को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में एक महिला इन्फ्लुएंसर जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों के सामने लेटकर शूटिंग करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद इंदौर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पड़ताल में वीडियो लैंटर्न चौराहे का प्रतीत हो रहा है। यदि जांच में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, यातायात बाधित करने या खुद अथवा दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सिग्नल पर रुकी गाड़ियों के आगे लेटी नजर आई युवती
वायरल वीडियो में एक युवती सड़क पर बनी जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी दिखाई दे रही है। उसके आसपास वाहन खड़े नजर आ रहे हैं और इसी दौरान फोटो-वीडियो शूट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही युवती प्रकृति गौर नाम की इन्फ्लुएंसर है। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया था।

वायरल वीडियो तक ऐसे पहुंची पुलिस
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इसे चिन्हित किया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पुलिस ने वायरल कंटेंट को जांच में लिया है। शुरुआती जांच में वीडियो लैंटर्न चौराहे का दिखाई दे रहा है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, लोकेशन और शूटिंग के दौरान वास्तविक परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

ट्रैफिक नियमों के साथ सोशल मीडिया गाइडलाइन भी जांच के दायरे में
पुलिस के मुताबिक, मामला सिर्फ ट्रैफिक नियमों तक सीमित नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल मीडिया कंटेंट बनाने को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के तहत भी वीडियो की जांच की जा रही है। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट के संबंध में पुलिस कमिश्नर की ओर से समय-समय पर गाइडलाइंस जारी की जाती हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा सड़क पर इस तरह शूटिंग करने से अगर यातायात प्रभावित होता है या किसी व्यक्ति की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, तो उस पहलू से भी कार्रवाई की जा सकती है।राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर।

Read More Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल

पुलिस का साफ संदेश- इन्फ्लुएंसर हो या कोई और, नियम सबके लिए समान
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता या फॉलोअर्स की संख्या कानून से ऊपर नहीं है। यदि जांच में यह साबित होता है कि वीडियो बनाने के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया या लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाला गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वायरल होने के बाद इन्फ्लुएंसर ने जारी किया दूसरा वीडियो
विवाद बढ़ने के बाद इन्फ्लुएंसर ने भी अपना पक्ष सामने रखा। उन्होंने एक वीडियो जारी कर घटना पर खेद जताया और कहा कि उनके वीडियो को कुछ लोगों ने गलत संदर्भ में पेश किया है। उनका दावा है कि शूटिंग के दौरान उन्होंने जानबूझकर कोई ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो बनाते समय वह ज्यादा सावधानी बरतेंगी।इन्फ्लुएंसर ने एक और वीडियो जारी कर घटनाक्रम पर खेद जताया है।

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि को लेकर पुलिस का आधिकारिक निष्कर्ष सामने आना बाकी है। अब जांच में यह तय होगा कि जेब्रा क्रॉसिंग पर शूटिंग के दौरान वास्तव में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं और क्या इससे किसी की सुरक्षा अथवा यातायात प्रभावित हुआ। वायरल वीडियो ने एक अहम सवाल जरूर खड़ा कर दिया है,सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की वायरल क्लिप के लिए सार्वजनिक सड़क पर सुरक्षा से समझौता कितना उचित है?

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार