बांगो डैम के गेट खुलने की आशंका: कलेक्टर ने संभाला मोर्चा, महानदी तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट जारी

बांगो डैम के गेट खुलने की आशंका: कलेक्टर ने संभाला मोर्चा, महानदी तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के चलते पानी लगातार बढ़ रहा है। डैम में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कभी भी इसके गेट खोले जा सकते हैं। इस संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने पूरी तरह से कमान अपने हाथों में ले ली है। कलेक्टर के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन और सभी बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही, बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई तहसीलदारों की नई पदस्थापनाएं भी की गई हैं।

डैम का जलस्तर 89.55 प्रतिशत तक पहुंचा

बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त तक डैम में 89.55 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। पानी की आवक इसी तरह जारी रही तो माचाडोली स्थित मिनीमाता जलाशय से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जाएगा। यह पानी चांपा से होते हुए महानदी के संगम में मिलेगा।

Read More अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा महानदी का जलस्तर

Read More कोल लेवी वसूली: सूर्यकांत की सीक्रेट डायरी से फंसी विधायक की गर्दन, ईओडब्ल्यू दफ्तर में देवेंद्र से दो घंटे पूछताछ

पानी छोड़े जाने से शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर और सरिया इलाके में महानदी का जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। इसका सीधा असर जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिले के रहवासियों पर पड़ेगा। वर्तमान में जल संसाधन विभाग की टीम मिरोनी, साराडीह और कलमा बैराज में लगातार पानी का स्तर नाप रही है। कलेक्टर के निर्देश पर महानदी के किनारे बसे सभी गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।

कलेक्टर ने की अधिकारियों की तैनाती, कंट्रोल रूम स्थापित

बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने प्रशासनिक कसावट लाई है। उन्होंने भटगांव, बिलाईगढ़, सरिया और बरमकेला में नए तहसीलदार नियुक्त कर उन्हें ही बाढ़ नियंत्रण अधिकारी का प्रभार सौंपा है। जिले में बाढ़ आपदा राहत के लिए डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल को जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8839256389 है। वहीं जिला मुख्यालय में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम शुरू किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07768-299016 है।

तहसील और अनुभाग स्तर पर अधिकारियों के नंबर जारी:

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में संपर्क के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं:

  •   सरिया तहसील: बाढ़ नियंत्रण रूम (07768-265041), नियंत्रण अधिकारी पुष्पेंद्र राज (8269967979)
  •  बरमकेला तहसील: तहसीलदार कोमल साहू (8817131042)
  •  बिलाईगढ़ तहसील: तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल (8319302665), एसडीएम प्रफुल्ल रजक (9340535968)
  •   भटगांव तहसील: तहसीलदार कमलेश सिदार (9406468597)
  •  सारंगढ़: बाढ़ नियंत्रण रूम (07768-233706), एसडीएम उमेश कुमार साहू (8305377283), तहसीलदार एन.के. सिन्हा (8103002246)
  •   सरसींवा एवं कोसीर: तहसीलदार मोहन साहू (8966850356) और उप-तहसील कोसीर के तहसीलदार शनिराम पैकरा (9827464329)

स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय और तहसील स्तर के ये सभी प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण की पूरी निगरानी करेंगे।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल