भोपाल नगर निगम में सीनियर-जूनियर अफसर आमने-सामने! बैठक में भड़का विवाद, AHO ने दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘हमेशा रखता हूं साथ’

भोपाल नगर निगम में सीनियर-जूनियर अफसर आमने-सामने! बैठक में भड़का विवाद, AHO ने दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘हमेशा रखता हूं साथ’

भोपाल। राजधानी भोपाल के नगर निगम मुख्यालय में आज उस वक्त माहौल गरमा गया, जब कामकाज को लेकर दो अधिकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि जोन-19 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) बलवीर मलिक ने अपनी गाड़ी से इस्तीफा निकालकर दिखा दिया। मलिक ने कथित तौर पर कहा कि वह इस्तीफा हमेशा अपने साथ रखते हैं और उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा है। विवाद के दौरान उन्होंने जूता उतारने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर मौजूद दूसरे अधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाल ली।

बैठक खत्म होते ही शुरू हुआ विवाद
घटना लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आज अपर आयुक्त अंजू कुमार ने निगम के दरोगाओं की बैठक ली थी। बैठक खत्म होने के बाद नरेला विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी (HO) सुमंदर शर्मा और जोन-19 के AHO बलवीर मलिक के बीच काम से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों अधिकारी एक ही जोन से जुड़े हैं। इनमें सुमंदर शर्मा वरिष्ठ अधिकारी हैं, जबकि बलवीर मलिक जूनियर पद पर हैं।नगर निगम ऑफिस परिसर में दोनों अधिकारियों के बीच विवाद हुआ। - Dainik Bhaskar

‘मुझे जबरन जलील किया जा रहा है’
विवाद के दौरान मलिक काफी नाराज नजर आए। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उन्हें बार-बार अपमानित किया जा रहा है। बाद में अपनी सरकारी गाड़ी के पास पहुंचकर उन्होंने इस्तीफा निकालकर दिखाया और कहा कि ‘ये मैं हमेशा साथ में रखता हूं।’ मलिक ने यह भी दावा किया कि बैठक के दौरान उनके साथ बदतमीजी की गई और वह ऐसी बातें कई बार सुन चुके हैं।

Read More महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा

जूता उतारने की कोशिश, साथियों ने रोका
विवाद के दौरान मामला उस वक्त और गरमा गया, जब AHO मलिक ने कथित तौर पर अपना जूता उतारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक अन्य AHO ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद साथी अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई।नोंकझोंक के बाद अपनी जीप के पास जाते बलवीर मलिक।

Read More Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल

‘गलत होने पर मंत्री की भी नहीं सुनता’
विवाद के बाद मलिक ने कहा कि वह गलत काम के मामले में किसी का दबाव स्वीकार नहीं करते। उन्होंने बातचीत में अपनी करीब 30 साल की सरकारी सेवा का हवाला देते हुए कहा कि वह पहले जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनका दावा है कि बैठक के दौरान उनके साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया, उससे वह नाराज हो गए और गुस्से में इस्तीफे की बात कही।नाराज होकर गाड़ी से अपना इस्तीफा लेने जाते एएचओ बलवीर मलिक।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताई अलग वजह
वहीं, स्वास्थ्य अधिकारी सुमंदर शर्मा ने विवाद की वजह को अलग तरीके से बताया। उनके अनुसार, बैठक में नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्पॉट फाइन की कार्रवाई को लेकर चर्चा हो रही थी। उनका कहना है कि इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान मलिक नाराज हो गए और विवाद की स्थिति बन गई। उन्होंने किसी तरह की व्यक्तिगत विवाद की बात से इनकार करते हुए इसे बैठक में काम से जुड़ी चर्चा के दौरान हुआ विवाद बताया।सीनियर और जूनियर अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

निगम कार्यालय में अफसरों के विवाद की चर्चा
नगर निगम मुख्यालय परिसर में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों के बीच हुए इस विवाद की चर्चा अब निगम कर्मचारियों के बीच भी हो रही है। फिलहाल,  यह स्पष्ट नहीं है कि मलिक ने औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा है या नहीं। उन्होंने मौके पर इस्तीफा दिखाया जरूर, लेकिन इस्तीफा स्वीकार किए जाने या उस पर कोई विभागीय निर्णय होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोई विभागीय जांच या कार्रवाई करता है या नहीं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार