छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें रद्द: 26 से 29 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा रेल संचालन, लोकल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 21 ट्रेनें रद्द: 26 से 29 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा रेल संचालन, लोकल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए रेल यात्रा अगले कुछ दिनों तक मुश्किल भरी रहने वाली है। बिलासपुर रेलवे जोन ने 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच चलने वाली 21 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दो मेमू पैसेंजर ट्रेनों को गंतव्य से पहले आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह निर्णय नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन में चल रहे आवश्यक तकनीकी और संरक्षा संबंधी कार्यों के चलते लिया गया है।train

मेमू पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से लोकल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 26 दिसंबर 2025 को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी। 27 दिसंबर को 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। 28 दिसंबर को 9 मेमू पैसेंजर ट्रेनें और 29 दिसंबर को 1 मेमू पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह काम डोंगरगढ़ पर परिचालन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेल वन ऐप, 139 हेल्पलाइन, एनटीईएस या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें। 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच